मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय अभयारण्य का चीता (केपी-3) राजस्थान में धौलपुर के जंगल से होते हुए भरतपुर जिले के बांध बरेठा वन्यजीव अभयारण्य तक पहुंच गया है। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले तीन दिन से चीता केपी-3 भरतपुर जिले में विचरण कर रहा है। चीते ने हाल ही में एक बछड़े का शिकार किया है।
अधिकारियों का कहना है कि चीते को उसके प्राकृतिक वातावरण में स्वतंत्र रूप से विचरण करने दिया जा रहा है, जबकि उसकी हर गतिविधि पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है।
Leave a comment