BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

RCB vs GT Final Match के बाद बड़ा हादसा, गुजरात टाइटंस की बस में लगी भयंकर आग

Share
Share
Khabar365news

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 फाइनल में हार के बाद गुजरात टाइटंस की टीम एक बड़े हादसे से बाल-बाल बच गई। खिताबी मैच हारने के बाद गुजरात टाइटंस की टीम जब अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम से होटल की ओर लौट रही थी तब उनकी टीम बस में अचानक आग लगी, जिससे खिलाड़ियों में हड़कंप मच गया। गनीमत यह रही कि समय रहते सभी खिलाड़ियों और स्टाफ को बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बहुत बड़ा हादसा होने से टल गया।

शॉर्ट सर्किट की वजह से GT की बस में लगी आग

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुजरात टाइटंस की बस में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी, जिसके बाद बस से धुआं और आग की लपटें निकलने लगीं। आग लगने के कारण खिलाड़ी करीब एक घंटे तक सड़क पर फंसे रहे। हादसे के बाद टीम मैनेजमेंट ने दूसरी बस का इंतजाम कर खिलाड़ियों को होटल पहुंचाया। सभी खिलाड़ी पूरी तरह सुरक्षित हैं। यह हादसा गुजरात टाइटंस के लिए एक और बुरे दिन की तरह रहा, क्योंकि रविवार को आईपीएल फाइनल 2026 में आरसीबी के हाथों 5 विकेट से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

आदिवासी महाजुटान पर राहुल गांधी का संदेश,

Khabar365newsरांची। राजधानी रांची में आयोजित ‘आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ को लेकर कांग्रेस...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

बिरसा चौक से मोरहाबादी तक आदिवासियों का हुजूम,

Khabar365newsरांची। राजधानी रांची में आदिवासी समुदाय के एक बड़े जुटान को लेकर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

खनिज विधेयक पर चंपई सोरेन का हमला,

Khabar365newsरांची। खनिज संशोधन विधेयक 2026 को लेकर झारखंड में सियासी बयानबाजी तेज...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में डाक पार्सल वैन पलटी, शराब की बोतलें ले गए ग्रामीण

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में एक ‘डाक पार्सल’ लिखी वैन अनियंत्रित होकर पलट गई,...