JharkhandLohardaga

लोहरदगा उपायुक्त ने 400 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण किया

Share
Share
Khabar365news

लोहरदगा से सद्दाम खान की रिपोर्ट

उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने शनिवार को नदिया स्थित मुख्यमंत्री जिला उत्कृष्ट हिन्दू उच्च विद्यालय में राज्य सरकार की साइकिल वितरण योजना के तहत 400 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण किया। यह योजना अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, झारखंड सरकार द्वारा संचालित की जा रही है, जिसके तहत कक्षा-8 के छात्र-छात्राओं को साइकिल उपलब्ध कराई जा रही है।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि जिला स्तर पर गठित समिति द्वारा अनुमोदन के उपरांत राज्य सरकार से प्राप्त साइकिलों का वितरण छात्र-छात्राओं के बीच किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस योजना का सर्वाधिक लाभ उन विद्यार्थियों को मिलेगा, जो दूर-दराज क्षेत्रों से विद्यालय आने-जाने के लिए लंबी दूरी तय करते हैं। पूर्व में पैदल आवागमन में विद्यार्थियों का काफी समय व्यतीत हो जाता था तथा थकान के कारण उनकी पढ़ाई भी प्रभावित होती थी।

उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा साइकिल उपलब्ध कराए जाने से विद्यार्थियों का समय बचेगा तथा वे अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान केंद्रित कर सकेंगे। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपनी शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील करते हुए कहा कि सरकार की ओर से छात्रवृत्ति योजना, साइकिल वितरण योजना, निःशुल्क पोशाक एवं पाठ्यपुस्तकों जैसी कई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है, जो विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति सरकार की संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सभी छात्र-छात्राएं पूरी लगन और मेहनत के साथ अध्ययन करें तथा अपने जिला, राज्य एवं देश का नाम रोशन करें। जिला प्रशासन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं बेहतर शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए सदैव उनके साथ खड़ा है।

इस अवसर पर परियोजना निदेशक, आईटीडीए सुषमा नीलम सोरेंग, जिला कल्याण पदाधिकारी सरस्वती कच्छप, जिला शिक्षा पदाधिकारी दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर, जिला शिक्षा अधीक्षक अभिजीत कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingdumkaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जरमुंडी विधायक समेत 9 पर FIR, कुक की मौत से मचा हड़कंप

Khabar365newsदुमका। जरमुंडी से भाजपा विधायक देवेंद्र कुंवर के कुक सोनू राउत की...

BreakingJharkhandPatnaझारखंडबिहारब्रेकिंग

अनंत सिंह बोले- छात्रों को पीटना गलत, निशांत बन सकते हैं अच्छे CM

Khabar365newsपटना। जदयू विधायक अनंत सिंह ने छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर नाराजगी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जयराम महतो पर पुलिस एसोसिएशन सख्त,

Khabar365newsरांची। विधायक जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी से जुड़े विवाद के...

BreakingGIRIDIHJharkhandझारखंडब्रेकिंग

ईद-ए-मिलाद की तैयारी में हादसा,

Khabar365newsगिरिडीह। ईद-ए-मिलाद-उन्नबी की तैयारी के दौरान गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के...