हजारीबाग

सपोर्ट संस्था के 28 वर्षों की सेवा यात्रा: संघर्ष से सफलता तक, लाखों परिवारों के जीवन में बदलाव की प्रेरक कहानी

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य से कार्यरत सपोर्ट संस्था ने शनिवार को डीवीसी सभागार, हजारीबाग में अपना 28वां स्थापना दिवस गरिमामय वातावरण में मनाया। यह आयोजन केवल वर्षगांठ का उत्सव नहीं, बल्कि संस्था के 28 वर्षों के समर्पण, संघर्ष और सामाजिक परिवर्तन की गौरवशाली यात्रा का साक्षी बना।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएफओ (वन प्रमंडल) मैन प्रकाश तथा विशिष्ट अतिथि डीडीएम नाबार्ड श्वेता भारती, पूर्व वैज्ञानिक डॉ. दीपंकर माइती, होली क्रॉस सोशल सर्विस सेंटर की पूर्व निदेशिका सिस्टर रोसिली, शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्रो. डॉ. मनोज कुमार सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का अंगवस्त्र एवं पौधा भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।
संस्था के संस्थापक सचिव भवानी शंकर गुप्ता ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में सपोर्ट की 28 वर्षों की यात्रा को साझा करते हुए बताया कि एक छोटे से प्रयास के रूप में शुरू हुई यह संस्था आज झारखंड और बिहार के 11 जिलों में अपनी मजबूत पहचान बना चुकी है। उन्होंने कहा कि संस्था ने शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, कृषि, आजीविका, स्वास्थ्य और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में कार्य करते हुए लाखों परिवारों के जीवन में नई उम्मीद जगाई है।
कार्यक्रम में संस्था के वरिष्ठ कार्यक्रम प्रबंधक अभिषेक शंकर ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से संस्था की प्रमुख उपलब्धियों, विकास योजनाओं और भविष्य की कार्ययोजना को विस्तार से रखा। उनकी प्रस्तुति ने संस्था के सामाजिक योगदान को प्रभावशाली ढंग से सामने रखा।

मुख्य अतिथि मैन प्रकाश ने सपोर्ट संस्था की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि किसी भी सामाजिक संस्था की सबसे बड़ी पूंजी उसका जनविश्वास और निरंतर सेवा भाव होता है। सपोर्ट ने यह विश्वास अपने कार्यों से अर्जित किया है और भविष्य में भी समाज के लिए नई मिसाल कायम करेगा।
वहीं नाबार्ड की डीडीएम श्वेता भारती ने महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों (SHGs) एवं एफपीओ को सशक्त बनाने के लिए सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास में स्वयंसेवी संस्थाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और सपोर्ट इस दिशा में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम का संचालन अभिषेक गुप्ता, अन्नी, अनुष्का एवं श्वेता ने किया। आयोजन को सफल बनाने में रविंद्र कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह, दीपक सिन्हा, टिंकू राम, अवध प्रजापति, रामचंद्र प्रसाद, करण यादव, कौशिक कुमार, जितेंद्र कुमार, अनीश खलखो, राजेश कुमार, मनोज टुडू, प्रवचन भारती सहित संस्था के सभी सदस्यों ने सराहनीय भूमिका निभाई।
28 वर्षों की यह यात्रा इस बात का प्रमाण है कि यदि सेवा का उद्देश्य स्पष्ट और संकल्प मजबूत हो, तो एक छोटी पहल भी समाज में बड़े परिवर्तन की आधारशिला बन सकती है। सपोर्ट संस्था आज उसी परिवर्तन की सशक्त पहचान बनकर उभरी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
हजारीबाग

फर्जी नंबर प्लेट का खेल फेल! पदमा पुलिस ने चोरी का हाइवा किया बरामद, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Khabar365newsहजारीबाग। पदमा ओपी क्षेत्र से चोरी हुए हाइवा की बरामदगी में हजारीबाग...

हजारीबाग

पेलावल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से चोरीकांड का खुलासा, दो शातिर गिरफ्तार

Khabar365newsडीएसपी मुख्यालय ज्ञान रंजन के कुशल नेतृत्व में पुलिस की तेज कार्रवाई,...

हजारीबाग

न्यायिक व्यवस्था के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं का संगम, सदर प्रखंड में मेगा लीगल एम्पावरमेंट कैंप का भव्य आयोजन

Khabar365newsहजारीबाग। सदर प्रखंड परिसर में रविवार को मेगा लीगल एम्पावरमेंट कैंप का...