Jharkhand

मारवाड़ी महिला समिति हीरक शाखा द्वारा 11 जोड़ों आदिवासियों का सामूहिक विवाह

Share
Share
Khabar365news

धनबाद: मारवाड़ी महिला समिति हीरक शाखा ने आज आपनो घर परिसर में 11 जोड़ा आदिवासियों का सामूहिक विवाह कराया।11 जोड़ें वनवासियों का वैदिक मंत्रोचार के बीच सनातनी परंपरा के तहत सामूहिक विवाह कराया गया।विवाह के पूर्व बारात निकाली गई। बारात में मारवाड़ी महिलाओं ने नृत्य कर जश्न मनाया। इसके बाद आपणो घर परिसर में बनाए गए 11 मंडप में शादी की परंपरा का निर्वाह किया गया। मारवाड़ी समाज के 11 गणमान्य लोगों ने सपत्नीक कन्यादान की रस्म अदायगी की। कार्यक्रम में मारवाड़ी समाज के गणमान्य लोगों के अलावा वर वधू पक्ष के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। बारातियों के स्वागत की व्यवस्था सम्मेलन ने की थी।
कार्यक्रम के दौरान महिला समिति के सदस्यों द्वारा बेहतर कार्य करने वाले महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर समिति के प्रांतीय अध्यक्ष मंजू खंडेलवाल, प्रांतीय सचिव प्रभा पाडिया, कोषाध्यक्ष सुशीला खीरवाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रेणु दुदानी, सुनीता बंसल, सरोज सरिया, भाजपा नेता हरि प्रकाश लाटा, राजू खेतान,रामप्रसाद कटेसरिया, कृष्ण गोपाल अग्रवाल,उर्मिला अग्रवाल,विजेता अग्रवाल ज्योति बूबना,अलका मित्तल,डोली झुनझुनवाला,शिल्पा झुनझुनवाला,आशा डोकानिया, अनीता अग्रवाल,रितु मित्तल, सुनीता पसारी,निधि भुवानिया, ज्योति तुलसियान,खुशबू गढयान, रचना अग्रवाल,वर्षा गोयल माधवी शर्मा,अंजू गुप्ता, योगेंद्र तुलसियान,प्रकाश सांवरिया, सुनील अग्रवाल,विजय पिलानिया आदि मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingChatraJharkhandचतराझारखंडब्रेकिंग

वाराणसी में ढेर TSPC कमांडर बृजेश गंझू का शव गांव पहुंचा,

Khabar365newsचतरा। वाराणसी में यूपी एटीएस के साथ मुठभेड़ में मारे गए TSPC...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

म्यूटेशन में देरी पर भड़के जेपी पटेल, CO की कार्यशैली पर उठाए सवाल

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में म्यूटेशन के मामलों में कथित देरी को लेकर कांग्रेस...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

कमल भूषण हत्याकांड के सरकारी गवाह पर हमले की कोशिश,

Khabar365newsरांची। कमल भूषण हत्याकांड से जुड़े सरकारी गवाह पर हमले के प्रयास...

BreakingGIRIDIHJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

गिरिडीह में देर रात दो वाहनों की भीषण टक्कर,

Khabar365newsगिरिडीह। जिले में देर रात दो वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो...