Jharkhand

मैच अब अपने अंतिम चरण के प्री क्वार्टर फ़ाइनल में

Share
Share
Khabar365news

भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा से हजारीबाग लोकसभा के लोकप्रिय सांसद सह अध्यक्ष, वित्त संबंधी संसदीय स्थाई समिति, जयंत सिन्हा जी के सौजन्य से पूरे लोकसभा क्षेत्र में फुटबॉल टूर्नामेंट संपन्न कराया जा रहा है। मैच अब अपने अंतिम चरण के प्री क्वार्टर फ़ाइनल में प्रवेश कर गया है। अमृत ट्रॉफी फुटबॉल टूर्नामेंट में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से लगभग 300 टीमों ने हिस्सा लिया था,आज इस क्रम में 16टीमों ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। विगत 13/03/2023 को 6 टीमों के बीच प्री क्वार्टर फाइनल मैच स्थानीय कर्जन ग्राउंड स्टेडियम के मैदान में संपन्न हुआ।उक्त मैच हजारीबाग के वार्ड नं 15 बनाम उरीमारी के बिच होना था मगर उरिमारी के मैच में अनुपस्थिति होने के कारण वार्ड नं 15 को वॉक ओवर से विजय घोषित कर दिया गया। टूर्नामेंट का दूसरा मैच बुंडू बनाम चेडरा के बीच खेला गया जिसमें बुंडू की टीम ने 2 शून्य से विजय होकर प्रतियोगता में अपना स्थान बनाने में सफलता प्राप्त किया, प्री क्वार्टर फाइनल मैच का तीसरा मैच हरिहर पुर बनाम चौपारण के बीच खेला गया जिसमें चौपारण की टीम ने 1शून्य से विजय घोषित किया गया। इसी क्रम में आज दिनाँक 14/03/2023 का प्रथम मैच हजारीबाग एकेडमी बनाम रामगढ़ के हेसला के बीच संपन्न हुआ उक्त मैच में हजारीबाग एकेडमी की टीम ने हेसला की टीम को 1शून्य से पराजित कर प्रतियोगिता में अपना स्थान बनाने में कामयाबी हासिल किया, आज का दूसरा मैच चरही बनाम पोटंगा के बीच संपन्न हुआ उक्त मैच में पेनल्टी शूटआउट में 4-2से चरही विजय होकर प्रतियोगता में स्थान बनाने में कामयाबी हासिल किया, तीसरा मैच रकुआ बनाम आरा उत्तरी के बीच संपन्न हुआ उक्त मैच में 2-0 आरा उत्तरी ने विजय होकर प्रतियोगता में स्थान बनाने में कामयाबी हासिल किया, इसी क्रम में आज का चौथा और अंतिम मैच कंचनपुर बनाम रैलीगड़ा के बीच संपन्न हो रहा है जो समाचार लिखे जाने तक जारी है। इस अवसर पर सांसद जयंत सिन्हा ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए अपने संदेश में कहा कि इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ी ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर आज प्री क्वार्टर फाइनल के मैच में अपना स्थान बनाने में कामयाबी हासिल किया। प्री क्वार्टर फाइनल मैच 16 टीमों के बीच खेली जाएगी जो भी टीम अंतिम क्वार्टर फाइनल में विजय होगी उन दो टीमों को 1 सप्ताह के लिए जमशेदपुर फुटबॉल एकेडमी में ट्रेनिंग दिया जाएगा। ट्रेनिंग के उपरांत फाइनल मैच उन दो टीमों के बीच संपन्न होगा जो काफी रोचक और रोमांचक होगा।उक्त अवसर पर सांसद जयंत सिन्हा जी के निजी सहायक हिमांशु कुमार,आशीष सिंह, शशि कांत शर्मा, मुन्ना कुमार गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि मनीष पांडे, निशांत सिंह, सौरभ सिन्हा, सुमित कुमार, सनी सिंह, राजेंद्र प्रसाद राजा,सुबोध कुमार पासवान, सहित सैकड़ों लोगों ने मैच का आनंद उठाया। अमृत ट्रॉफी फुटबॉल टूर्नामेंट में हजारीबाग फुटबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष दिलीप यादव ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मैच को संपन्न कराने में निम्नलिखित रेफरी ने भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया जिसमें मुख्य रूप से रेफरी परमेश्वर गोप, सिकंदर यादव, शरीफुल्ला उर्फ गुड्डू,नरेश मुर्मूउमेश कुमार, कृष्णा हेंब्रम,राजेंद्र यादव, नेमन महतो तथा दिलीप राम ने मैच खिलाने में अपनी महत्वपूर्ण निभाई। अमृत ट्रॉफी फुटबॉल टूर्नामेंट के प्रायोजक मुख्य रूप से एनटीपीसी, टाटा स्टील एवं फेंटेसी अखाड़ा के द्वारा आयोजित किया जा रहा है। विदित हो अमृत ट्रॉफी फुटबॉल टूर्नामेंट में विजेता टीम को एक लाख रुपया का नगद इनाम तथा टाटा फुटबॉल अकैडमी मुफ्त एक माह का ट्रेनिंग दिया जाएगा साथ ही उपविजेता टीम को भी नगद राशि पुरस्कार स्वरूप दिया जाएगा। आज के फुटबॉल टूर्नामेंट में अपार जनसमूह उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उक्त जानकारी सांसद जयंत सिन्हा के मीडिया प्रभारी अनिल सिन्हा ने दिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingCrimeHazaribaghJharkhand

बीमारी से बिरहोर युवक की मौत, पत्नी गंभीर, प्रशासन ने भेजी मेडिकल टीम

Khabar365newsहजारीबाग: स्वतंत्रता दिवस के दिन इचाक प्रखंड के सिजुआ बिरहोर टोला में...

JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...