BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बंद कोयला खदानों की जमीन का बदलेगा इस्तेमाल,

Share
Share
Khabar365news

झारखंड। बंद हो चुकी कोयला खदानों की जमीन को दोबारा उपयोग में लाने की तैयारी शुरू हो गई है। योजना के तहत ऐसी जमीनों पर ऊर्जा उत्पादन, पर्यटन और कृषि गतिविधियों को बढ़ावा देने की योजना बनाई जा रही है।

इस पहल के प्रथम चरण में गिरिडीह और करमा OCP का चयन किए जाने की जानकारी सामने आई है। खनन बंद होने के बाद खाली पड़ी जमीन को उपयोगी बनाने के लिए अलग-अलग संभावनाओं का आकलन किया जा रहा है।

योजना के तहत खदान क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति और उपलब्ध जमीन के अनुसार अलग-अलग परियोजनाएं विकसित की जा सकती हैं। इससे खाली पड़ी जमीन का बेहतर इस्तेमाल होने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ने की उम्मीद है।

कृषि योग्य जमीन पर खेती को बढ़ावा देने, उपयुक्त क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियां विकसित करने और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी परियोजनाओं की संभावनाएं तलाशने पर जोर दिया जा रहा है।

अधिकारियों के स्तर पर चयनित खदानों की स्थिति और उपलब्ध संसाधनों का अध्ययन किया जा रहा है। इसके बाद परियोजनाओं को लेकर विस्तृत योजना तैयार की जाएगी।

फिलहाल गिरिडीह और करमा OCP से इस पहल की शुरुआत की तैयारी है। आने वाले समय में अन्य बंद कोयला खदानों को भी इस योजना में शामिल किए जाने की संभावना है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

कोतो में 20 अक्टूबर को भव्य रावण दहन और आकर्षक आतिशबाजी, तैयारियाँ जोरों पर

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रावण दहन समिति, पीटीपीएस के तत्वावधान...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

CM हेमंत सोरेन ने मां रूपी सोरेन का दशकर्म संस्कार किया,

Khabar365newsरामगढ़: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी दिवंगत मां रूपी सोरेन...

ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में सुबह कोहरा, दिन में धूप 23 अक्टूबर तक बारिश पर नजर

Khabar365newsरांची: झारखंड में मौसम के बदलते मिजाज के बीच सुबह कोहरा और...

ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों की नियुक्ति का रास्ता साफ,

Khabar365newsझारखंड: स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर अहम खबर सामने आई...