जामताड़ा। जामताड़ा पुलिस अधीक्षक शम्भू कुमार सिंह ने 3 सितंबर को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पीपिंग सेरेमनी कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान जिलाबल के दो पुलिसकर्मियों को पदोन्नति देकर नई जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यक्रम में वीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा समय से पूर्व अगली पंक्ति में प्रोन्नत पु०अ०नि० सुशील दृडू को पुलिस निरीक्षक की कोटि में पदोन्नति दी गई।

वहीं, आरक्षी संख्या 1337 छोटेलाल कुमार को सहायक अवर निरीक्षक की कोटि में प्रोन्नत किया गया। पुलिस अधीक्षक ने दोनों नवप्रोन्नत पुलिसकर्मियों को नए पद का बैच और स्टार लगाकर पीपिंग सेरेमनी की।
इस अवसर पर SP शम्भू कुमार सिंह ने दोनों को बुके देकर सम्मानित किया और उनकी सफलता पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
पुलिस अधीक्षक ने नवप्रोन्नत अधिकारियों से निष्पक्षता, ईमानदारी और न्याय की भावना के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की अपील की। साथ ही जनता के प्रति संवेदनशील रहते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया।
पीपिंग सेरेमनी के दौरान पुलिस विभाग के अधिकारी और जवान मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद पुलिसकर्मियों में उत्साह का माहौल देखा गया।
Leave a comment