रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु
Lucky Kidz a Don Bosco School, Patratu में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी बड़े ही उत्साह और खुशी के साथ मनाई गई। इस अवसर पर स्कूल में कई सुंदर कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम में श्रीकृष्ण और राधा की Fancy Dress Competition हुई, जिसमें बच्चों ने सुंदर वेशभूषा पहनकर सबका मन मोह लिया। इसके अलावा Song and Dance Competition भी आयोजित की गई, जिसमें सभी बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा दिखाई।
पूरे कार्यक्रम के दौरान बच्चों में बहुत उत्साह देखने को मिला। सभी ने मिलकर जन्माष्टमी का खूब आनंद लिया।
अंत में मटकी फोड़ कार्यक्रम के साथ इस सुंदर आयोजन का समापन हुआ। बच्चों ने मटकी फोड़कर खुशी मनाई और पूरा वातावरण श्रीकृष्ण की भक्ति और उत्साह से भर गया।
इस तरह Lucky Kidz a Don Bosco School, Patratu में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का कार्यक्रम सभी के लिए यादगार और खुशियों से भरा रहा।
Leave a comment