ActiveJamtadaJharkhand

23वें गणेश महोत्सव को लेकर आयोजन समिति की बैठक

Share
Share
Khabar365news

जामताड़ा। 23वां गणेश महोत्सव को लेकर गुरुवार देर शाम को गांधी मैदान में गणेश पूजा आयोजन समिति की बैठक कि गई। बैठक की अध्यक्षता महोत्सव समिति के अध्यक्ष मुक्तराम दत्ता द्वारा किया गया। बैठक में मुख्य रूप से भव्य पूजा तथा महोत्सव आयोजन को लेकर चर्चा की गई।

बैठक के बाद पूजा कमेटी के लोगों ने बताया कि जामताड़ा के इतिहास में इस वर्ष पहली बार पूरी तरह वातानुकूलित पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है।इसके लिए बंगाल से सेंट्रलाइज्ड एसी मंगाया जा रहा है। ताकि पंडाल के अंदर दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को गर्मी का एहसास ना हो। इसके अलावे प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी मेला प्रांगण में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

रक्तदान शिविर का आयोजन गांधी मैदान के अंदर 20 सितंबर को आयोजित की जाएगी। जिसमें पूजा कमेटी के सदस्यों के अलावे मेला आने वाले लोग रक्तदान कर सकेंगे।वंही रक्तदान करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा। बैठक में पंडाल निर्माण की समीक्षा की गई और पंडाल निर्माण करने वाली एजेंसी को निर्देश दिया गया है कि हर हाल में पूजा प्रारंभ होने के 2 दिन पहले पंडाल निर्माण का कार्य पूरी तरह पूर्ण होनी चाहिए। इस वर्ष भी गणेश पूजा में मेला का आयोजन होगा जिसमें आकर्षण का केंद्र जलपरी होगी।

इसके अलावा तरह-तरह के झूले, ब्रेक डांस सहित अन्य मनोरंजन के साधन मंगाए जा रहे हैं। बैठक में धन संग्रह तथा कई अन्य बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। साथी ही सभी सदस्यों को निर्देश दिया गया कि पूजा प्रारंभ होने में कुछ ही दिन बचे हैं इसलिए प्रत्येक दिन रात को 8:00 बजे से गांधी मैदान में गणेश पूजा कमेटी की बैठक होगी। इस दौरान में गणेश पूजा कमेटी के काफ़ी सारे सदस्य मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

5 दिन बैंकिंग की मांग पर कर्मचारियों का धरना, अक्टूबर में अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

Khabar365newsनई दिल्ली। सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग...

BreakingJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

Cashback और APK के जरिए साइबर ठगी, जामताड़ा में 5 आरोपी गिरफ्तार

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह पहुंचीं DGP तदाशा मिश्रा, सुदिव्य सोनू को श्रद्धांजलि देकर जताया शोक

Khabar365newsगिरिडीह। झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा गिरिडीह पहुंचीं और दिवंगत मंत्री सुदिव्य...