EntertainmentJharkhand

भुरकुंडा एला एंगलाइज सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया।छात्रों द्वारा सांस्कृतिक गीत व नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को मनमोहा।

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट: मंसूर खान ब्यूरो चीफ रामगढ़

रामगढ़ जिले के भुरकुंडा एला एंगलाइज सिनियर सेकेंडरी विद्यालय में वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाई गई इस बीच डॉ प्रभात कुमार कोयलांचल की प्रतिष्ठित विद्यालय एला एंग्लाइज सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में शामिल हुए। सभी अतिथियों द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया जिसके तत्पश्चात वार्षिक उत्सव बहुत ही धूमधाम के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रामगढ़ जिले के सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार एवं जिला स्वास्थ्य पदाधिकारी सदर हॉस्पिटल रामगढ़ डॉ मृत्युंजय कुमार एवं विशिष्ट अतिथि जवाहर नगर पंचायत के मुखिया श्रीमती फूलमती देवी तौर पर मौजूद रहे साथी साथ क्षेत्र के माननीय व्यक्तियों से विद्यालय प्रांगण भरा रहा कार्यक्रम की शुरुआत नर्सरी क्लास के बच्चों के साथ केक काटकर मुख्य अतिथि के द्वारा किया गया साथ ही साथ विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय राज किशोर सिंह जी के चित्र पर माल्यार्पण भी किया गयाl


मुख्य अतिथि के स्वागत में विद्यालय के बच्चों ने भारत की संस्कृति का प्रदर्शन करते हुए तिलक लगाकर पुष्प की बरसात करते सांस्कृतिक गीत गाकर भारतीय परंपरा के अनुसार उनके बड़ा ही रोचक तरीके से स्वागत किया गयाl विद्यालय प्रांगण में पहुंचने के बाद माननीय सभी अतिथियों का आरती भी उतारी गई साथी बड़े सम्मान के साथ उन्हें उक्त स्थान पर ले जाया गया
विद्यालय के संगीत शिक्षक सिद्धार्थ कुमार के द्वारा स्वागत गान क्लास सप्तम के छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक गीत नृत्य और ड्रामा प्रस्तुत किया गया बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने विद्यालय प्रांगण में उपस्थित सभी अभिभावकों का मन मोह लिया और इस बार विद्यालय प्रबंधन द्वारा भारत के विभिन्न सांस्कृतिक नृत्य को प्रदर्शित किया गया जिसमें बंगाली ,मराठी राजस्थानी ,संबलपुरी ,नागपुरी और भोजपुरी गानों को नृत्य में प्रस्तुत किया गया
विद्यालय प्रबंधन द्वारा अभिभावकों के लिए सेल्फी प्वाइंट का निर्माण किया गया था जहां पर अभिभावक फोटो ले सकते थे साथी साथ विद्यालय में हुए सारे सांस्कृतिक कार्यक्रमों को विद्यालय के यूट्यूब चैनल पर प्रसारित किया जाएगा और सबसे ज्यादा लाइक्स प्राप्त करने वाले वीडियो को फरवरी माह में सम्मानित किया जाएगा सारे नृत्य विद्यालय के शिक्षकों द्वारा बड़े ही सुंदर तरीके से सिखाया गया था खास खास तौर पर केजी के बच्चों द्वारा बड़ा ही मनोरम नृत्य प्रस्तुत किया गयाl
समारोह में उपस्थित मुख्य मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉक्टर प्रभात कुमार ने अपने आशीर्वचन में कहा कि बच्चों को कभी भी असफलता से नहीं घबराना चाहिए और कभी यह नहीं सोचना चाहिए तो जीवन में एक काम में फेल होने पर दूसरे काम में सफल नहीं होंगे जीवन में हमेशा सकारात्मक बातों को बनाए रखना चाहिए साथ ही साथ जीवन में हमेशा मुस्कुराहट को बनाए रखना चाहिए डॉक्टर होने के नाते उन्होंने इस बात से कहा विद्यालय प्रांगण में आकर मुझे यहां के प्रबंधन मैं काफी प्रभावित किया और जैसा कि मैं अन्य विद्यालयों में जाता रहा हूं तो यहां आकर के मुझे अत्यंत प्रसन्नता मिली और यहां अनेक सांस्कृतिक क्रियाकलाप जो हमारे सामने प्रस्तुत किए गए सारे के सारे बढ़िया थे और यहां के बच्चे जिस प्रकार से प्रश्न दिखा पा रहे थे उससे ऐसा लगता है मानव कि यह काफी व्यवसायिक हो उन्होंने दवाओं को लेकर के भी और दवाओं से जुड़े विभिन्न प्रकार के एक्ट के विषय में भी बात की साथ ही साथ महिलाओं के विरोध में होने वाले घटनाओं का भी जिक्र किया और उनसे निपटने के भी तरीके बताएंl
वहीं जिला स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ मृत्युंजय ने कहा कि मुझे यहां आकर के बड़ी प्रशंसा मिली साथी साथ हम सभी को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिएl विद्यालय प्राचार्य विजेंद्र कुमार ने कहा कि इस बार भी अन्य वर्षो की भांति भारत की संस्कृति को प्रदर्शित करने के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकार के खेलकूद करवाए गए जिससे बच्चों ने खूब मन लगाकर के भाग लिया साथी साथ अपने सपनों के लिए मेडल लाने और अंक तालिका में स्थान पाने के लिए भरपूर प्रयास भी किया विद्यालय इस प्रकार के आयोजन प्रत्येक वर्ष करता है और विद्यालय का प्रयास रहता है कि क्षेत्र के विशिष्ट व्यक्ति द्वारा कार्यक्रम को सुशोभित किया जाए और इसी कड़ी के आगे बढ़ाते हुए आज हम लोगों के बीच में मुख्य अतिथि के तौर पर रामगढ़ जिला के सिविल सर्जन आदरणीय डॉक्टर प्रभात कुमार उपस्थित हैl
विद्यालय के द्वारा प्रतियोगिताओं जैसे कि जलेबी रेस ,बैलून रेस,मार्बल रेस ,गारलैंड रेस ,पजल गेम, वेजिटेबल रेस, 50 मीटर, रेस 60 मीटर रेट ,3 km रेस ,स्टैंडिंग बोर्ड, शटल रन ,जैवलिन थ्रो ,शॉट पुट, हाई जंप ,लोंग जंप, बम ब्लास्ट, फुटबॉल टूर्नामेंट ,5 किलोमीटर,रेस, 3 किलोमीटर योगा कंपटीशन ,कबड्डी टूर्नामेंट इत्यादि में सफल प्रतिभागियों को सभा में उपस्थित मुख्य अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया l
पुरस्कार वितरण समारोह में विद्यालय के खेल शिक्षक सेंसाई कंचन दास और कंचन कुमार सोनी साथ में शीला बेदिया और शबाना खातून बच्चों को मेडल शिल्ड और ट्रॉफी प्रदान करवाया गया
इस साल के हाउस विजेताओं में बाल्मीकि हाउस सबसे ऊपर रहा वही दूसरे स्थान पर आर्यभट्ट हाउस और तृतीय स्थान पर लग रहा l
समारोह में अभिभावक के तौर पर गुरमीत सिंह धामी ,संजय सिंह, राजेंद्र महतो, अनु देवी ,अशोक कुमार मिश्रा, शंभू प्रसाद ,निरंजन दुबे विद्यालय अध्यक्ष शिवचरण महतो सचिव गजाधर महतो प्रभाकर शिव नरेश पांडे इत्यादि के गरिमामय उपस्थिति से विद्यालय प्रांगण आशीर्वाद इस रहाl विद्यालय सचिव ने विद्यालय विद्यालय के संस्थापक व विद्यालय के विषय में बहुत ही सारगर्भित बातें अभिभावकों को बताएंl सभी अभिभावक बच्चों के नृत्य देखकर प्रसन्न चित् थेl
मंच संचालन का कार्य विद्यालय के शिक्षक ब्रिजिट एक्का और मोहनलाल बेदिया के साथ में वैभव कुमार ,खुशबू कुमारी और माही कुमारी सोनी के द्वारा किया गयाl
कार्यक्रम के दौरान श्रेया एकका और शाहीन फातिमा के द्वारा अभिभावकों को किंडर गार्डन और स्कूल के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया वही क्लास 11वीं की छात्रा कनक कुमारी द्वारा बड़ा ही मार्मिक कविता का पाठ किया गया जिसे सभी अभिभावकों के मन में दया की भावना आई l कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षक शिक्षिक का योगदान रहा अंजू पटेल, वर्षा टेटे ,सपना मिंज गीता प्रसाद बबीता गीता सरिता कविता काजल नीतू सीमा हेंब्रम ,अंजलि सिन्हा, सीमा मुंडा, धर्मेश कुमार सोनी, जय किशोर महतो विश्वक्सेन, अजीत कुमार ,सुनील कुमार ,अनुराग कुमार, कृष्णा कुमार, वैभव कुमार इत्यादि।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveBreakingCrimeJharkhandPakur

आसकंधा पंचायत में नाली मरम्मत पर 4.99 लाख रुपये खर्च, कार्य की गुणवत्ता और भुगतान की जांच की मांग

Khabar365newsस्वीकृत राशि, मापी पुस्तिका (एमबी) और निर्माण कार्य की स्थिति का सत्यापन...

ActiveBreakingCrimeJharkhandPakur

महेशपुर में बाइक चोरी का खुलासा, चोरी की Apache के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Khabar365newsSIT की छापेमारी में मिली सफलता, विलासपुर चौक के अर्धनिर्मित मकान से...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में डांडिया नाइट्स की धूम डीजे की धुन और पारंपरिक गरबा की थाप पर देर रात तक थिरके लोग

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू स्टेशन दुर्गा पूजा समिति की...

ActiveBreakingDelhiJharkhandNew Delhiझारखंडदिल्लीब्रेकिंगरांची

24 अक्टूबर को देशभर में बैंक बंद, जानें RBI का नियम

Khabar365newsनई दिल्ली: देशभर में आज, 24 अक्टूबर 2026 को बैंक शाखाएं बंद...