JharkhandPoltical

*विधायक अंबा के नेतृत्व में पीवीयूएन पतरातु के ठेका श्रमिकों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के पतरातू स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद के नेतृत्व में पीवीयूएनएल, पतरातू के ठेका श्रमिकों का प्रतिनिधिमंडल माननीय मुख्यमंत्री झारखंड सरकार से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात किया। श्रमिक मंडल द्वारा सभी समस्याओं के संबंध में एक ज्ञापन सौंपकर अपनी लंबी समस्याओं एवं वर्तमान समस्याओं को विस्तार से बताया, विशेष रूप से ज्ञापन देकर बताया गया कि संबंधित श्रमिक त्रिपक्षीय समझौता से आच्छादित है एवं महाप्रबंधक (कार्मिक एवं सामान्य प्रशासन)झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के कार्यालय आदेश संख्या- 2022, दिनांक -24/10/2014 के तहत निर्धारित वेतनमान पाते हैं जो सात साल पुराना हो चुका है तथा नियमानुसार निर्धारण (पुणरीक्षण) के समय हो चुका है ये सभी श्रमिक अभी पी0वी0यू0एन0 पतरातु के अधीन कार्यरत हैं इनकी सेवा झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड द्वारा (पी0भी0यू0एन0) को सौंपी गई है ।झारखंड पावर वर्कर्स यूनियन शाखा पी0भी0यु0एन0 पतरातू द्वारा मजदूरी पुणरीक्षण की मांग वर्ष 2019 से की गई है जो अभी तक लंबित है,श्रमिकों ने समान काम के समान वेतन के आधार पर माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्णय के आलोक में न्यूनतम वेतन की मांग की है साथ ही माननीय उच्च न्यायालय एवं अन्य न्यायालयों के निर्देशानुसा ठेका श्रमिकों की सेवा नियमित करने की मांग की गई है श्रम नियमानुसार श्रमिकों के ओवर टाइम काम के घंटे चिकित्सा भता समय-समय पर स्वीकृत महंगाई भत्ता,चिकित्सा व्यय की प्रतिपूर्ति , एवं इ0पी0एफ0 राशि सीधे श्रमिकों के खाते में जमा के लिए मांग की गई है । मांगों के चर्चा के क्रम में स्पष्ट किया गया है कि त्रिपक्षीय समझौता के वेतन को बिना श्रमिकों के सहमति के हेराफेरी किया गया है माननीय मुख्यमंत्री,झारखंड सरकार के द्वारा श्रमिक समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुनकर शीघ्र समाधान कार्रवाई का आश्वासन दिया गया और कहा गया कि हम सभी समस्याओं को संज्ञान में लेते हैं और शीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को प्रेषित करते हैं प्रतिनिधिमंडल में सवर्श्री नरेश महतो,सुरेश साव, विजय कुमार राय, विजय साहू,अखिलेश शर्मा,बिगन महली एवं विश्वनाथ महतो उपस्थित थे ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

अब ऑफलाइन भी बनेंगे जाति-आय और आवास प्रमाणपत्र

Khabar365newsरांची। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद झारखंड में जाति, आय और आवास...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

JSSC-CGL केस में CID की बड़ी कार्रवाई,

Khabar365newsरांची। JSSC-CGL परीक्षा में कथित पेपर लीक और धांधली के मामले में...

BreakingdeogharJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सावन पूर्णिमा पर बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे मनोज तिवारी और निशिकांत दुबे

Khabar365newsदेवघर। सावन पूर्णिमा के अवसर पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी और निशिकांत...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगलोहरदगा

लोहरदगा में अपराधियों का तांडव,

Khabar365newsलोहरदगा। जिले में देर रात बेखौफ अपराधियों ने एक कंस्ट्रक्शन साइट को...