BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

IIIT रांची में छात्र की मौत पर बवाल, धरने पर बैठे सहपाठी

Share
Share
Khabar365news

रांची: झारखंड की राजधानी रांची स्थित भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) में प्रथम वर्ष के छात्र आदित्य कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद कैंपस में तनाव का माहौल है। घटना से आक्रोशित सहपाठी संस्थान प्रबंधन के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। छात्रों ने आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था में कथित लापरवाही का आरोप लगाते हुए संस्थान के निदेशक और एकेडमिक डीन के इस्तीफे की मांग की है। इसके साथ ही जिम्मेदार कर्मियों पर कार्रवाई और हॉस्टल की व्यवस्थाओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग भी उठाई गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आदित्य कुमार शनिवार देर रात संस्थान के हॉस्टल में मृत पाए गए। वह बिहार के पूर्णिया जिले के निवासी और बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र थे। घटना की जानकारी सामने आने के बाद हॉस्टल में रहने वाले अन्य छात्रों में शोक और आक्रोश फैल गया। छात्रों ने प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया।

मामले की जांच पुलिस कर रही है। फिलहाल छात्र की मौत से जुड़े सभी पहलुओं की जांच के बाद ही घटना की परिस्थितियों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

धरने पर बैठे छात्रों का आरोप है कि घटना के समय आपातकालीन चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने में देरी हुई। छात्रों के मुताबिक, एंबुलेंस की चाबी खोजने में करीब 15 से 20 मिनट लग गए। उन्होंने एंबुलेंस में ऑक्सीजन जैसी आवश्यक सुविधा उपलब्ध नहीं होने का भी आरोप लगाया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

रोचाप में काली पूजा, मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर बैठक संपन्न, पूजा समिति का हुआ गठन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के रोचाप गांव में...

ActiveBreakingJharkhandRanchi

JTET में बड़ा बदलाव, 5.60 लाख अभ्यर्थियों को मिलेगी प्री-प्रिंटेड OMR शीट

Khabar365newsरांची: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी JTET 2026 को लेकर एक बड़ा...

ActiveBokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

नगेन मोड़ पर बेकाबू ट्रेलर का कहर, दो की मौत चार घायल

Khabar365newsबोकारो: झारखंड के बोकारो जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा...