BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

इंजीनियर सोहन महतो की मौत पर समझौता, परिवार को 60 लाख मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी

Share
Share
Khabar365news

बोकारो: झारखंड के बोकारो स्थित वेदांता इलेक्ट्रोस्टील (ESL) प्लांट में गैस हादसे में इंजीनियर सोहन महतो की मौत के बाद आखिरकार उनके परिजनों को मुआवजा और नौकरी देने पर सहमति बन गई है। करीब 24 घंटे तक चली वार्ता के बाद कंपनी प्रबंधन और पीड़ित परिवार की ओर से बातचीत कर रहे प्रतिनिधियों के बीच लिखित समझौता हुआ। समझौते के अनुसार, परिवार को कुल 60 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी मिलेगी।

जानकारी के अनुसार, रविवार को प्लांट में गैस की चपेट में आने से सोहन महतो और समीर अंसारी की मौत हो गई थी। सोहन महतो गोमिया विधानसभा क्षेत्र के तिलैया निवासी थे। घटना के बाद मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। उचित मुआवजे और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग को लेकर कंपनी के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया गया और गेट जाम कर दिया गया।

परिजनों ने वार्ता की जिम्मेदारी विधायक डॉ. जयराम महतो और JLKM के प्रतिनिधियों को सौंपी। इसके बाद कंपनी प्रबंधन के साथ लगातार बातचीत हुई। लगभग 24 घंटे की वार्ता के बाद सुबह 6:30 बजे समझौते पर सहमति बनी।

समझौते के मुताबिक, सोहन महतो के परिवार को कुल 60 लाख रुपये दिए जाएंगे। इसमें दाह-संस्कार के लिए तत्काल दो लाख रुपये दिए गए हैं, जबकि शेष 58 लाख रुपये तीन महीने के भीतर परिवार के बैंक खाते में भेजे जाएंगे। इसके अतिरिक्त परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने पर भी सहमति बनी है।

गौरतलब है कि रविवार सुबह वेदांता ESL स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस-1 में ड्यूटी के दौरान गैस की चपेट में आने से दो कर्मियों की मौत हो गई थी। मृतकों की पहचान सोहन महतो और धनबाद निवासी समीर अंसारी के रूप में हुई है। दोनों की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद पुलिस और संबंधित विभागों ने जांच शुरू की। हादसे के कारणों और गैस के संपर्क में आने की परिस्थितियों का पता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। कंपनी प्रबंधन ने भी घटना की स्वतंत्र जांच कराने और निष्कर्षों के आधार पर उचित कदम उठाने की बात कही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveCrimeJamtadaJharkhand

जामताड़ा में महिला की हत्या के मामले में पिता गिरफ्तार

Khabar365newsजामताड़ा, झारखंड – कपिल देव दास जामताड़ा। जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

​’खोई हुई और भूली हुई चीज़ों की खोज’ बनेगा इस वर्ष दुर्गा पूजा का मुख्य आकर्षण

Khabar365news​त्रिकोण हवन कुंड दुर्गा पूजा समिति, यूनिवर्सिटी पार्किंग स्थल, सुभाष चौक, रांची...

ActiveJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

तमाड़ में गोम्हा संगे करम मिलानोर समारोह, 70 गांवों के पुरान समाज के लोग जुटे

Khabar365newsतमाड़। तमाड़ प्रखंड के जादोडीह, मारधान स्थित मैदान में पुरान जनजातीय समाज...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची के द्वारा सम्पन्न हुए चार दिवसीय श्री श्याम मोहत्सव

Khabar365newsसमीक्षा सभा आयोजित की गई । सर्व प्रथम श्री श्याम वंदना के...