BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

पतरातू में 30 बेड के सीएचसी भवन निर्माण की शुरुआत, विधायक ने पूजा अर्चना किया

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

पतरातू प्रखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में मंगलवार को महत्वपूर्ण पहल हुई। प्रखंड मुख्यालय परिसर में बनने वाले 30 बेड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन निर्माण कार्य की शुरुआत बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने पूजा-अर्चना कर की। नए भवन के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।
इस अवसर पर विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का नया भवन बनने से पतरातू प्रखंड की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य केंद्र का सुदृढ़ बुनियादी ढांचा मरीजों को उपचार की बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।


कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य राजाराम प्रजापति, उप प्रमुख बबीता पांडेय, बीडीओ मनोज गुप्ता, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ धीरेंद्र कुमार, मुखिया गिजेश कुमार, पंचायत समिति सदस्य ज्योति गुप्ता, आजसू पार्टी के रामगढ़ जिला अध्यक्ष दिलीप दांगी, रंजन भगत, सीताराम मुंडा, अशोक पाठक, अजय रवि, डब्लू पांडेय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveJharkhandRamgahRamgarh

रामगढ़ जिले में चिकित्सकों का काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन शुरू

Khabar365news🔹 संयुक्त चिकित्सा आंदोलन के प्रथम चरण का आगाज़ रामगढ़। आज संगठन...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

महामहिम राज्यपाल महोदय के आगमन की तैयारियां पूर्ण

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु झारखण्ड राज्य के महामहिम राज्यपाल श्री...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

MLA संजीव सरदार का औचक निरीक्षण, लेट कर्मियों को पहनाई माला

Khabar365newsझारखंड: विधायक संजीव सरदार ने सरकारी कार्यालय में कर्मचारियों की कार्यशैली और...