ActiveBokaroBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बोकारो के एस पौंड में देर रात तोड़फोड़, कई पोकलेन मशीनें क्षतिग्रस्त

Share
Share
Khabar365news

बोकारो: बोकारो के महुआर गांव स्थित एस पौंड में बीती रात तोड़फोड़ और उत्पात मचाने की घटना सामने आई है। सात से आठ की संख्या में पहुंचे असामाजिक तत्वों ने कई पोकलेन मशीनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके अलावा मजदूरों के रहने के लिए बनाए गए झोपड़ीनुमा अस्थायी आवासों को भी नुकसान पहुंचाया गया। घटना के बाद इलाके में हलचल मच गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना हरला थाना क्षेत्र में बोकारो स्टील प्लांट के गेट नंबर-4 के पास स्थित महुआर गांव की है। बताया जा रहा है कि रात करीब 11 बजे सात से आठ लोग मौके पर पहुंचे और वहां खड़े वाहनों तथा मशीनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान मजदूरों के रहने के लिए बनाई गई मड़इयों को भी उखाड़ दिया गया।

घटनास्थल पर वाहनों में इस्तेमाल के लिए रखा गया ईंधन भी बर्बाद किए जाने की जानकारी सामने आई है। इस घटना में छाई कार्य में लगे वाहनों और मशीनों को नुकसान पहुंचने की बात कही जा रही है। हालांकि, तोड़फोड़ के पीछे की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।

कंपनी के सुपरवाइजर बिट्टू कुमार ने बताया कि रात में करीब आठ लोग वहां पहुंचे और बिना किसी कारण मशीनों में तोड़फोड़ करते हुए उत्पात मचाने लगे। घटना के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

सूचना मिलने पर हरला थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं, सीआईएसएफ के जवानों ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल, घटना में शामिल लोगों की पहचान और तोड़फोड़ के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

इस मामले में अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस की जांच पूरी होने और नुकसान का आकलन किए जाने के बाद ही घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी स्पष्ट हो सकेगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा जनता दरबार में 50 से अधिक लोगों ने रखीं समस्याएं, डीसी ने एक सप्ताह में निष्पादन का दिया निर्देश

Khabar365newsजामताड़ा उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी,आलोक कुमार की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ...

ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

धराली में कल्पकेदार मंदिर की तलाश, 11 फीट तक हुई खोदाई

Khabar365newsधराली, उत्तराखंड: उत्तराखंड के धराली में कल्पकेदार मंदिर की तलाश को लेकर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका ACM कोर्ट में होंगे पेश,

Khabar365newsनई दिल्ली: CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर पर...