जामताड़ा पुलिस अधीक्षक,शम्भू कुमार सिंह के निर्देशन एवं नेतृत्व में आगामी दुर्गापूजा पर्व-2026 के अवसर पर जिलान्तर्गत आम जनता एवं श्रद्धालुओं के सुरक्षा-व्यवस्था, शांति-व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था बनाये रखने एवं क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहोल में पर्व मनाये जाने के उदद्देश्य से जामताड़ा, मिहिजाम, करमाटॉड़ एवं नारायणपुर थाना क्षेत्र में जिला पुलिस प्रशासन के पुलिस पदाधिकारी/

आई ०आर० बी० और क्यू ०आर०टी० बल के द्वारा आज को फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का उद्देश्य नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास दिलाना एवं कानून व्यवस्था बनाये रखना है।

फ्लैग मार्ग के दौरान पुलिस प्रशासन के द्वारा आम जनता से शांतिपूर्ण एवं सोहार्दमय माहौल में त्योहार मनाने, किसी प्रकार अफवाह नहीं फैलाने के संबंध में लोगो से अपील की गई।

आयोजित फ्लैग मार्ग में जामताड़ा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक, नगर प्रभाग-सह-प्रभारी जिला नियंत्रण कक्ष, जामताड़ा, पु०नि०-सह थाना प्रभारी जामताड़ा, परिचारी प्रवर, परिचारी, पुलिस केन्द्र,एवं संबंधित थाना प्रभारी सहित कनीय पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल सम्मिलित रहें।

Leave a comment