पटना: बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती सिस्टम का असर बिहार के मौसम पर भी पड़ सकता है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 27 और 28 अक्टूबर से राज्य के कुछ हिस्सों में गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाओं की संभावना है। वहीं, 29 और 30 अक्टूबर को कुछ इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
फिलहाल बिहार में अगले कुछ दिनों तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम में बदलाव को देखते हुए लोगों को IMD की ताजा चेतावनी पर नजर रखने और आंधी-तूफान के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
Leave a comment