Jharkhandदेश - विदेश

*सुशासन सप्ताह के तहत उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन**लोगों की समस्याओं के समाधान एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए पारदर्शिता साथ कार्य करें*

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट: आरीफ कुरैशी रामगढ़

रामगढ़: भारत सरकार के निर्देशानुसार देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के जन्म तिथि के अवसर पर 19 दिसंबर से 25 दिसंबर तक पूरे देश में मनाए जा रहे सुशासन सप्ताह के तहत शुक्रवार को उपायुक्त रामगढ़ सुश्री माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला के दौरान उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को 25 दिसंबर को मनाए जाने वाले सुशासन दिवस की पूर्व में शुभकामनाएं दी वहीं उन्होंने 19 दिसंबर से 25 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह के तहत सभी अधिकारियों को केंद्र व राज्य सरकार के विभिन्न पोर्टलों/अन्य माध्यमों से प्राप्त आम जनों की शिकायतों को विशेष ध्यान देते हुए तीव्र गति से व नियमित रूप से निष्पादित करने का निर्देश दिया। कार्यशाला के दौरान उपायुक्त ने कहा कि पूर्व में ऐसा देखा जाता था कि लोग सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए कार्यालय तक आते थे लेकिन वर्तमान में सरकार व प्रशासन का यह उद्देश्य है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच कर उनकी योग्यता के हिसाब से उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिले।

समाज के विकास में आप सभी अधिकारियों एवं कर्मियों का बहुत बड़ा योगदान है इसलिए आप सभी अपने कार्यों व दायित्वों का निर्वहन पूरी पारदर्शिता, जिम्मेदारी व संवेदनशीलता के साथ करें।कार्यशाला के दौरान उप विकास आयुक्त श्री नागेंद्र कुमार सिन्हा ने इतिहास के कई महत्वपूर्ण घटनाओं के माध्यम से सुशासन के महत्व के प्रति सभी को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सरकार ई गवर्नेंस, विभिन्न पोर्टलों, सूचना का अधिकार अधिनियम, सेवा का अधिकार अधिनियम सहित कई अन्य माध्यमों से आम जनों की शिकायतों व उनकी समस्याओं के समाधान का कार्य कर रही है जिसमें आप सभी अधिकारियों व कर्मियों का योगदान बहुत बड़ा है। मौके पर उप विकास आयुक्त ने सभी से महात्मा गांधी के सुशासन के सपने को सच करने हेतु शपथ लेकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की।कार्यशाला के दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री सुदर्शन मुर्मू, जिला भू अर्जन पदाधिकारी श्रीमती लिली एनोला लकड़ा, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती नीलम वर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने सुशासन के तहत उनके-उनके कार्यालय के द्वारा सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने व लोगों की समस्याओं व शिकायतों को दूर कर उन्हें सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में किए गए कार्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला के दौरान पीपीटी प्रेजेंटेशन, लघु फिल्म आदि के माध्यम से रामगढ़ जिले में सुशासन के तहत किए गए कार्यों से संबंधित जानकारियां दी गई। कार्यशाला का संचालन कार्यपालक दंडाधिकारी सह स्थापना उप समाहर्ता श्री हरीनाथ महतो के द्वारा किया गया। कार्यशाला के दौरान जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारियों, अधिकारियों कर्मियों सहित अन्य उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बदला मौसम, रांची में आज झमाझम बारिश

Khabar365newsझारखंड में आज सुबह-सुबह झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से...

JharkhandpatratupatratuRamgah

स्कॉर्पियो की चपेट में आने से दो युवती घायल

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । पतरातू थाना अंतर्गत तालाटांड़ पुल के...

BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgah

पतरातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से AC चोरी करने वाला ‘बौना’ गिरफ्तार

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बरहेट में एक रात में 10 मोबाइल चोरी, गांव में दहशत

Khabar365newsबरहेट थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाएं थमने का नाम...