Jharkhandदेश - विदेश

*उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई आधारभूत संरचनाओं एवं विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा बैठक*

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट: आरीफ कुरैशी रामगढ़

रामगढ़: आधारभूत संरचना एवं विभिन्न परियोजनाओं के तहत शुक्रवार को उपायुक्त रामगढ़ सुश्री माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

भारतमाला परियोजना के तहत हो रहे कार्यों की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने संबंधित परियोजना निदेशकों से अब तक हो चुके कार्यों की जानकारी ली जिसके उपरांत उन्होंने जमीन अधिग्रहण के उपरांत मुआवजे के भुगतान के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। वही पटेल चौक के समीप बन रहे फ्लाईओवर के निर्माण कार्यों की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने तथा रामगढ़ जिला अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय राजमार्गों पर मरम्मती के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने जुडको, पथ निर्माण विभाग, पीवीयूएनएल, टिस्को, सीसीएल सहित अन्य परियोजनाओं के अधिकारियों से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए एफआरए, एनओसी, जमीन अधिग्रहण सहित लंबित मामलों की जानकारी लेने के उपरांत जल्द से जल्द कार्रवाई करते हुए उनके निष्पादन के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उपायुक्त ने विभिन्न परियोजनाओं में अधिग्रहित किए गए जमीन के लंबित मुआवजे के भुगतान की समीक्षा करते हुए जल्द से जल्द मुआवजा भुगतान करने का निर्देश दिया।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने अंचलवार अंचल अधिकारियों से उनके उनके क्षेत्रों में चल रही परियोजनाओं में भूमि सहित अन्य मामलों के तहत हो कार्यों की जानकारी लेने के उपरांत मामलो पर कार्रवाई करते हुए ससमय उनका निष्पादन करने का निर्देश दिया।
समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने सभी परियोजनाओं के अधिकारियों को किए जा रहे कार्यों के दौरान आने वाली समस्याओं से जिला प्रशासन को नियमित रूप से अवगत कराने का निर्देश दिया।*

*बैठक के दौरान वन प्रमंडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, भू अर्जन पदाधिकारी, विभिन्न परियोजनाओं के महाप्रबंधक, जिला स्तरीय अधिकारियों, अंचल अधिकारियों सहित अन्य उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgah

स्कॉर्पियो की चपेट में आने से दो युवती घायल

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । पतरातू थाना अंतर्गत तालाटांड़ पुल के...

BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgah

पतरातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से AC चोरी करने वाला ‘बौना’ गिरफ्तार

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बरहेट में एक रात में 10 मोबाइल चोरी, गांव में दहशत

Khabar365newsबरहेट थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाएं थमने का नाम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर मंथन तेज

Khabar365newsझारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर...