Home Jharkhand राज्य के पेयजलापूर्ति योजनाओं को शीघ्र पूरा करने का निर्देश
JharkhandRanchi

राज्य के पेयजलापूर्ति योजनाओं को शीघ्र पूरा करने का निर्देश

Share
Share

कार्य में आ रही समस्याओं का समाधान अन्य विभागो के समन्वय से करने का आदेश
रोड रिस्टोरेशन ( सड़क पुनर्निमाण ) ठीक ढंग से करें : प्रधान सचिव

राची। आगामी गर्मी को ध्यान में रखते हुये नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव श्री सुनील कुमार ने सभी मदों में पेयजलापूर्ति की चल रही योजनाओं को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा पाइप बिछाये जाने के बाद रोड रिस्टोरेशन का काम ठीक ढंग से करने का भी एजेंसियों को निर्देश दिया है।

उन्होंने कहा है कि यदि रोड रिस्टोरेशन का काम उचित ढंग से नहीं पाया जायेगा तो संबंधित एजेंसी से राशि वसूली जायेगी । कार्रवाई भी होगी । प्रधान सचिव ने मंगलवार को प्रोजेक्ट भवन में हुई राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिया। राज्य संपोषित , वाह्य सहायतित एवं अम्रुत मद में चल रही पेयजलापूर्ति योजनाओं का निकायवार समीक्षा की गयी।


राज्य संपोषित योजनाओं में विशेष रूप से धनबाद पेयजलापूर्ति योजना फेज -2, मधुपुर, मझिआंव, राजमहल, वासुकीनाथ , कोडरमा , रांची फेज -2 बी और दुमका पेयजलापूर्ति योजनाओं की प्रगति की समीक्षा प्रधान सचिव ने की। श्री कुमार ने कहा कि योजनाओं को जल्द पूरा करें ।

एजेसिंयों से उन्होंने कहा कि पाइप बिछाने के बाद जैसे तैसे की गयी रोड पुनर्निमाण की शिकायतें मिलते रह रही हैं। इसलिए रोड रिस्टोरेशन ( सड़क पुननिर्माण ) का काम ठीक से किया जाये । प्रधान सचिव ने काम करने में जो भी समस्यायें सामने आ रही हैं उनका समाधान अन्य विभागों के साथ समन्वय बिठाकर करने का निर्देश दिया । तकनीकी सेल एवं जुडको को भी प्रधान सचिव ने एजेंसिंयों की समस्यायों का समाधान जल्द करने का निर्देश दिया। तकनीकी कार्यों को जुडको को पुनर्समीक्षा करने का भी आदेश दिया।


कहा की पाइप बिछाने के क्रम में यथासंभव सड़क की कटाई करने से बचा जाये। आगामी गर्मी तक पेयजल उपलब्ध कराने के लिए योजनाओं को पूरा किया जाये। इटेक वेल, जलशोधन संयंत्र बनाने और घरों को कनेक्शन देने के काम में तेजी लाया जाये।
इसके अलावा वाह्य सहायतित योजनाओं के तहत एशियन डेवलपमेंट बैंक और विष्व बैंक तथा अम्रुत की सहायता चल रही योजनाओं की समीक्षा प्रधान सचिव ने की।

एशियन डेवलपमेंट बैक की सहायता से चल रही रांची पेयजलापूर्ति योजना – 2 ए, हुसैनाबाद, रांची पेयजलापूर्ति योजना फेज 2 सी , मेदिनीनगर और झुमरीतिलैया पेयजलापूर्ति योजना के चल रहे कार्यो की समीक्षा की गयी। विश्व बैंक की सहायता से कपाली, गुमला और लोहरदगा पेयजलापूर्ति योजनायें चल रही है।


अम्रुत की सहायता से रामगढ, सिमडेगा, बड़की सरैया, जामताड़ा , महागामा, धनबाद फेज-1 , आदित्यपुर , चास, हजारीबाग , रांची फेज -1, डोमचांच, गढ़वा हाउस सर्विस कनेक्शन , धनवार, छतरपुर, श्री वंषीधर नगर और रेहला-विश्रामपुर में चल रही पेयजलापूर्ति योजनाओं के काम में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
Jharkhand

झारखंडी भाषाओं के हक में उमड़ा जनसैलाब, 10 हजार लोगों ने निकाला भाषा मार्च

30 कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा, बंधु तिर्की बोले- भाषा की...

Jharkhand

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण।

प्राकृतिक सौंदर्य से अभिभूत हुए मुख्यमंत्री, चांडिल डैम को विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र...