पाकुड़ जिले के महेशपुर क्षेत्र में स्थित कायसुद्दीन शेख की पत्थर खदान अब जांच के दायरे में है। खदान से जुड़े ऐसे कई गंभीर सवाल सामने आ रहे हैं, जिनका जवाब अब देना होगा।
लीज की सीमा के बाहर कथित अवैध खनन का मामला!
CTO में निर्धारित क्षमता से अधिक क्रशिंग किए जाने के आरोप!
खनन और प्रदूषण नियंत्रण के नियमों का कितना हो रहा है पालन?
शिकायतों के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
आखिर इस पूरे खेल के पीछे कौन-कौन जिम्मेदार है?
अब सिर्फ आरोपों की चर्चा नहीं होगी, बल्कि दस्तावेजों, तथ्यों और जमीनी पड़ताल के आधार पर एक-एक सवाल का जवाब तलाशा जाएगा।
खदान की पूरी कुंडली सामने आएगी। लीज से लेकर CTO तक, कागजात से लेकर जमीनी हकीकत तक, हर पहलू की पड़ताल होगी।
किसकी क्या भूमिका है? नियमों का पालन हुआ या उल्लंघन? शिकायतों पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई? इन सभी सवालों को जिम्मेदार अधिकारियों के सामने भी रखा जाएगा।
अब पर्दे के पीछे की कहानी पर्दे पर आएगी!
न किसी के दबाव में आएंगे, न सवाल पूछने से पीछे हटेंगे। तथ्यों और दस्तावेजों के साथ जनता के सामने सच्चाई रखेंगे।
इंतजार कीजिए… महेशपुर की इस पत्थर खदान का बड़ा खुलासा बहुत जल्द!





Leave a comment