Jharkhand

सांसद जयंत सिन्हा जी ने झारखण्ड के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन जी से की मुलाकात

Share
Share
Khabar365news

हज़ारीबाग में नॉलज सिटी बनाने समेत अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा

झारखण्ड के माननीय राज्यपाल श्री सी.पी. राधाकृष्णन जी 13 जून 2023 को हज़ारीबाग पधारे। माननीय हज़ारीबाग सांसद सह अध्यक्ष वित्त सम्बन्धी संसदीय स्थायी समिति श्री जयंत सिन्हा जी ने इस अवसर पर उनसे मुलाकात कर उन्हें हज़ारीबाग की लोक-कला सोहराई की चित्रकला भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल महोदय से हज़ारीबाग में नॉलज सिटी बनाने समेत क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों के सम्बन्ध में चर्चा की।

श्री जयंत सिन्हा जी ने कहा कि झारखण्ड के सबसे बड़े विश्वविद्यालयों में से एक विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग में है। साथ ही यहां संत कोलंबा महाविद्यालय, कृष्ण वल्लभ महिला महाविद्यालय व मार्खम कॉलेज ऑफ कॉमर्स जैसे अन्य प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान भी हैं। यहां शिक्षा का स्तर इतना अच्छा है कि इस प्रमंडल के साथ अन्य जिलों से भी हजारों छात्र-छात्राएं यहां पढ़ने आते हैं।

मेडिकल कॉलेज के निर्माण से हजारीबाग शिक्षा के हब के रूप में उभर रहा है। ताकि इन विद्यार्थियों व उद्यमियों की प्रतिष्ठा को दिशा मिल सके और उन्हें सभी साधन व एक सहायक माहौल दिया जा सके, इसके लिए हजारीबाग में इन्नोवेशन पार्क सह नॉलेज सिटी का निर्माण करना यथोचित होगा। यहां कंपनियों व बीपीओ को लाकर बड़ी संख्या में युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध करवाया जा सकता है। साथ ही इसके माध्यम से युवाओं में कौशल विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

विनोबा भावे विश्वविद्यालय व मेडिकल कॉलेज के मध्य 50 एकड़ की जमीन उपलब्ध है। 2 शिक्षा संस्थानों के बीच इस परियोजना की नींव रखना सबसे उपयुक्त होगा। यह इस प्रकार की झारखंड की पहली परियोजना होगी और अन्य राज्यों के लिए एक मिसाल बनेगी। मैंने विनोबा भावे विश्वविद्यालय व मेडिकल कॉलेज के प्रबंधनों समेत हजारीबाग के स्थानीय हितधारकों से भी इस विषय पर चर्चा की है और सभी में अपार उत्साह है। वे सब पूर्ण सहयोग देना चाहते हैं।

श्री जयंत सिन्हा जी ने राज्यपाल महोदय से इस महत्वपूर्ण विषय पर विचार कर अपनी स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि यह संस्था शिक्षा के क्षेत्र में अहम भूमिका निभाएगी। हज़ारीबाग लोकसभा में हम विभिन्न माध्यमों से शिक्षकों, विद्यार्थियों व क्षेत्रीय कलाओं की उन्नति हेतु प्रयासरत हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandPakur

गेहूं के खेत में मिली नाबालिग की लाश, 48 घंटे में सनसनीखेज खुलासा

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट 1 मार्च को मिला था शव...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

PVUNL टाउनशिप ग्राउंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होलिका दहन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पावन पर्व होली के शुभ अवसर...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर के आदित्यपुर में गैंगवार, 7 राउंड फायरिंग; एक घायल

Khabar365newsजमशेदपुर के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मांझी टोला में सोमवार रात वर्चस्व...

BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ के रथ मेला मैदान में सत्य सनातन संस्था का होलिका दहन

Khabar365newsपाकुड़ में सोमवार देर शाम को सत्य सनातन संस्था के द्वारा पाकुड़...