Jharkhand

आईसेक्ट विश्वविद्यालय की ओर से टीबी मरीजों के बीच किया गया पोषण किट का वितरण

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग। आईसेक्ट विश्वविद्यालय की ओर से मटवारी स्थित सिटी कैंपस में गोद लिए गए टीबी मरीजों को विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद, डीन एडमिन डॉ एसआर रथ व एआर एकेडमिक माधवी मेहता के हाथों पोषण किट का वितरण किया गया। इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने कहा कि केंद्र सरकार की पहल पर टीबी मुक्त भारत बनाने का जो अभियान चलाया जा रहा है, वह तेजी से अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि टीबी मरीजों में पोषण किट के वितरण के माध्यम से अब कई लोग टीबी मुक्त हो कर टीबी चैंपियंस बन रहें हैं। डॉ गोविंद ने कहा कि निक्षय मित्र बन सभी सक्षम संस्थानों, व्यक्तियों व कंपनियों को भी टीबी मरीजों को गोद लेने के लिए आगे आने की जरूरत है, ताकि टीबी मुक्त भारत के सपने को जल्द ही हकीकत में तब्दील किया जा सके। हजारीबाग सिविल सर्जन डॉ सरयू प्रसाद सिंह ने मरीजों से पौष्टिक आहार के साथ साथ समय पर दवाइयां लेते रहने की सलाह दी। जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ राजकिशोर ने सभी को स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी। वहीं जिला टीबी कार्यक्रम समन्वयक टीपू सुल्तान ने कहा कि आईसेक्ट विश्वविद्यालय का यह पहल सराहनीय है और इसके लिए आईसेक्ट विश्वविद्यालय परिवार बधाई के पात्र हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उपायुक्त के नाम व तस्वीर का दुरुपयोग कर बनाई फर्जी WhatsApp ID, प्रशासन ने किया सतर्क

Khabar365newsपाकुड़। उपायुक्त श्रीमती मेघा भारद्वाज के नाम एवं तस्वीर का दुरुपयोग कर...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

अशोक बड़ाईक ने सरकार से की मांग,

Khabar365newsरांची। JPSC-JSSC समेत विभिन्न भर्ती और परीक्षा संबंधी मुद्दों को लेकर आंदोलनरत...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

14वीं JPSC जांच में CID की बड़ी कार्रवाई,

Khabar365newsरांची। 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में कथित गड़बड़ी के...

BreakingChatraJharkhandचतराझारखंडब्रेकिंग

चतरा में कथित अपराध के आरोपी की भीड़ ने ली जान

Khabar365newsचतरा। झारखंड के चतरा जिले में कथित अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी...