Jharkhand

*प्रखंड अंचल कार्यालय स्थित PVUNL कंपनी के द्वारा प्रकृति के साथ छेड़-छाड़ करने के संबंध में झामुमो नेता योगेंद्र यादव द्वारा सीओ को ज्ञापन सौंपा गया*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के पतरातु प्रखंड अंचल कार्यालय स्थित आज PVUNL कंपनी के द्वारा प्रकृति के साथ छेड़-छाड़ करने के संबंध में झामुमो नेता योगेंद्र यादव द्वारा ज्ञापन सौंपा गया। दिए गए ज्ञापन में कहा कि रामगढ़ जिला के पतरातू प्रखंड के ग्राम+पंचायत बलकुदरा के छाई डैम के बगल में वन विभाग के जमीन में वन विभाग द्वारा हजारों पेड़ पौधे लगा हुआ है उन पेड़-पौधों को PVUNL कंपनी द्वारा संख्या क्रम किया जा रहा है इससे पता चलता है कि हजारों पेड़ पौधों को काटकर हटाने की तैयारी चल रही है किसी तरह से ग्रामीणों की सहमति नहीं लिया गया है जिसे ग्रामीणों द्वारा संख्या क्रम किए जाने का विरोध भी किया गया। लेकिन PVUNL प्रबंधक द्वारा गुपचुप तरीके से संख्या क्रम किया गया है। ग्राम+ पंचायत बलकुदरा में JSPL, CCL, NTPC, DVC इत्यादि कल करखाने लगे हुए हैं जिससे हमेशा बलकुदरा के वातावरण को दूषित करने के लिए कल कारखानों द्वारा प्रकृति के साथ छेड़-छाड़ किया जाता रहा है जिससे ग्रामीणों में अनेकों प्रकार की बीमारियां उत्पन्न हो रही है आए दिन गंभीर बीमारियों से लोगों की मृत्यु हो रही है लेकिन कंपनियों के प्रबंधक द्वारा किसी तरह से यहां के स्थानीय विस्थापित ग्रामीणों को मूलभूत सुविधा प्रदान नहीं किया जाता है अतः श्रीमान से अनुरोध है कि PVUNL कंपनी को ग्राम पंचायत बलकुदरा के छाई डैम के बगल मे वन विभाग के जमीन में लगे हजारों-हजार पेड़ पौधों व प्रकृति के साथ छेड़छाड़ करने की अनुमति नहीं दिया जाए। नहीं तो स्थानीय विस्थापित ग्रामीणो द्वारा PVUNL कंपनी के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जायेगा । जिसकी सारी जवाब देही PVUNL प्रबंधक और प्रशासन की होगी। धन्यवाद। प्रतिलिपि ÷1) माननीय मुख्यमंत्री,झारखंड सरकार ।2)मुख्य सचिव, झारखंड सरकार ।3)उपायुक्त, रामगढ ।4) मुख्य कार्यकारी निदेशक, PVUNL,पतरातू। 4) अनुमंडल पदाधिकारी,रामगढ ।5) पुलिस उपाधीक्षक, रामगढ ।6) थाना प्रभारी, बासल 7) सभी समाचार पत्र।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उपायुक्त के नाम व तस्वीर का दुरुपयोग कर बनाई फर्जी WhatsApp ID, प्रशासन ने किया सतर्क

Khabar365newsपाकुड़। उपायुक्त श्रीमती मेघा भारद्वाज के नाम एवं तस्वीर का दुरुपयोग कर...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

अशोक बड़ाईक ने सरकार से की मांग,

Khabar365newsरांची। JPSC-JSSC समेत विभिन्न भर्ती और परीक्षा संबंधी मुद्दों को लेकर आंदोलनरत...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

14वीं JPSC जांच में CID की बड़ी कार्रवाई,

Khabar365newsरांची। 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में कथित गड़बड़ी के...

BreakingChatraJharkhandचतराझारखंडब्रेकिंग

चतरा में कथित अपराध के आरोपी की भीड़ ने ली जान

Khabar365newsचतरा। झारखंड के चतरा जिले में कथित अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी...