Jharkhand

यातायात नियमों का पालन करने एवं लोगों में दिशा निर्देश को लेकर हजारीबाग यातायात पुलिस का जागरूकता अभियान

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग: शहर के भारत माता चौक बायपास डेमोटांड़ पर यातायात थाना प्रभारी कृष्णा साहा के नेतृत्व में वाहन जांच चलाया गया । जिसमें दोपहिया वाहनों में बिना हेलमेट , बिना लाइसेंस, ट्रिपल लोड एवं चारपहिया वाहनों में बिना सीट बेल्ट के चल रहे लोगों को रुकवा कर फाइन काट और यातायात नियमों को समझा कर छोड़ा गया । बता दें कि इसमें विशेष रुप से मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट का उपयोग करना, चार चक्का चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करना एवं ट्रैफिक नियमों का पालन करने हेतु प्रचार प्रसार किया जा रहा है । वहीं मौके पर यातायात थाना प्रभारी ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करने एवं लोगों में जागरूकता को लेकर हजारीबाग यातायात पुलिस पूरी तरह से प्रतिबद्ध है । लोगों को ज्यादा से ज्यादा यातायात नियमों का पालन करवाकर सड़क दुर्घटना में कमी लाकर जान माल की क्षति से बचाना हमारी प्राथमिकता है । इसका मुख्य उद्देश्य लोगो को सड़क दुर्घटना से बचाना है। और उनको यह समझाना कि वह अपने परिवार के लिए कितने जरूरी हैं इसलिए यातायात नियमों का पालन अवश्य करें कोई भी इसका उल्लंघन ना करें लगातार इस तरह का कार्य यातायात प्रभारी द्वारा किया जा रहा है और इसको लेकर वह चिंतित है कि लोग इसको अच्छी तरह से समझ जाए और कानून के नियम पालन के साथ अपनी सुरक्षा का भी ध्यान रखें जिससे वह अपना और अपने परिवार का भला कर सके और कानून के आदेश का पालन करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है इस चीज को लेकर हमारे यातायात प्रभारी बहुत ही सक्रिय हैं और लोगों को यह चीज समझाने की कोशिश कर रहे हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchi

UP में झारखंड BJP नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी,

Khabar365newsरांची। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में विक्रम शर्मा के कार्यालय की तलाशी

Khabar365newsजमशेदपुर। निखार हत्याकांड की जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने जमशेदपुर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

2.5 लाख तक आय वाले परिवारों के बच्चों को निजी स्कूलों में 25% सीटों पर मिलेगा दाखिला

Khabar365newsरांची। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के लिए निजी स्कूलों...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 50 वर्षीय महेंद्र चंद्रवंशी की मौत

Khabar365newsगढ़वा। जिले में सड़क हादसे में 50 वर्षीय महेंद्र चंद्रवंशी की मौत...