Jharkhand

यातायात नियमों का पालन करने एवं लोगों में दिशा निर्देश को लेकर हजारीबाग यातायात पुलिस का जागरूकता अभियान जारी

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग: शहर के डिस्ट्रिक्ट चौक पर यातायात थाना प्रभारी रोहित कुमार के नेतृत्व में वाहन जांच चलाया गया । जिसमें दोपहिया वाहनों में बिना हेलमेट , बिना लाइसेंस, ट्रिपल लोड एवं चारपहिया वाहनों में बिना सीट बेल्ट के चल रहे लोगों को रुकवा कर फाइन काट और यातायात नियमों को समझा कर छोड़ा गया । बता दें कि यातायात थाना हजारीबाग के द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह चलाया जा रहा है, जिसके अनुसार संगीत संवाद इत्यादि माध्यमों से प्रचार प्रसार करते हुए सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों की जानकारी जन जन तक फैला कर जागरूकता चलाई जा रही है । इसमें विशेष रुप से मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट का उपयोग करना, चार चक्का चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करना एवं ट्रैफिक नियमों का पालन करने हेतु प्रचार प्रसार किया जा रहा है । वहीं मौके पर यातायात थाना प्रभारी ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करने एवं लोगों में जागरूकता को लेकर हजारीबाग यातायात पुलिस पूरी तरह से प्रतिबद्ध है । लोगों को ज्यादा से ज्यादा यातायात नियमों का पालन करवाकर सड़क दुर्घटना में कमी लाकर जान माल की क्षति से बचाना हमारी प्राथमिकता है । इस सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगो को सड़क दुर्घटना से बचाना है। और उनको यह समझाना कि वह अपने परिवार के लिए कितने जरूरी हैं इसलिए यातायात नियमों का पालन अवश्य करें कोई भी इसका उल्लंघन ना करें लगातार इस तरह का कार्य यातायात प्रभारी द्वारा किया जा रहा है और इसको लेकर वह चिंतित है कि लोग इसको अच्छी तरह से समझ जाए और कानून के नियम पालन के साथ अपनी सुरक्षा का भी ध्यान रखें जिससे वह अपना और अपने परिवार का भला कर सके और कानून के आदेश का पालन करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है इस चीज को लेकर हमारे यातायात प्रभारी बहुत ही सक्रिय हैं और लोगों को यह चीज समझाने की लगातार कोशिश कर रहे हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
JharkhandPakurSports

राष्ट्रीय खेल दिवस पर पाकुड़ में वॉलीबॉल प्रतियोगिता, डे बोर्डिंग-1 ने जीता खिताब

Khabar365newsपाकुड़। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन (खेल कार्यालय), पाकुड़...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

पुरी में झारखंड का अपना गेस्ट हाउस, 99 करोड़ की लागत से बनेगा

Khabar365newsरांची। झारखंड सरकार ने ओडिशा के पुरी में समुद्र तट के पास...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में शराब पार्टी के बाद विवाद, युवक को लगी गोली

Khabar365newsरांची। राजधानी में देर रात शराब पार्टी के बाद हुए विवाद के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

14वीं JPSC में कथित धांधली का सॉफ्टवेयर कनेक्शन,

Khabar365newsरांची। 14वीं JPSC परीक्षा में कथित धांधली को लेकर जांच में एक...