Jharkhand

*पतरातु प्रखंड के रसदा में विधायक अंबा प्रसाद ने किया ट्रांसफार्मर का उद्घाटन*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के पतरातू प्रखंड के रसदा में 100 केवी का नया ट्रांसफार्मर विधायक अंबा प्रसाद के सौजन्य से लगाया गया। जिसका उद्घाटन बृहस्पतिवार को विधायक अंबा प्रसाद ने फीता काटकर किया। मौके पर विधायक ने कहा कि जैसे ही सूचना मिली की यहां का ट्रांसफार्मर जल गया है, तुरंत विभाग को फोन कर नया ट्रांसफार्मर लगाने का निर्देश दिया था। विधायक के प्रयास से ग्रामीणों को ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया । उद्घाटन पूर्व ग्रामीणों ने अंबा प्रसाद का फूल माला पहनाकर जोरदार तरीके से स्वागत किया एवं विधायक का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने विधायक को स्थानीय जनसमस्याओं से अवगत कराया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि गांव पेयजल एवं सड़क की समस्या दूर होगी वहीं उन्होंने विधानसभा क्षेत्र वासियों से अपील करते हुए कहा कि कहीं भी बिजली संबंधित व ट्रांसफार्मर जलने की घटना होती है तो वह उनकी सूचना हम तक पहुंचाएं, उनके सभी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा| मौके पर मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि कृष्णा सिंह, योगेंद्र सिंह खरवार, अंजन प्रसाद, रवि साव, रमेश बेदिया, दयानंद प्रसाद, सरिता देवी, सुमित्रा देवी, अंजू देवी, पिंकी देवी, दिला देवी, जगमोहन मुंडा, किशोर मुंडा, अमरनाथ सिंह, परमेश्वर साहु, अमर साहू , अर्जुन सिंह, वीरू सिंह समेत कई महिला-पुरुष मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandRamgahRamgarh

बिमल बुधिया अग्रवाल सम्मेलन के रामगढ़ जिला संयोजक नियुक्त।

Khabar365newsझारखंड प्रांतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष संदीप मुरारका व महामंत्री अभिषेक...

BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पीवीयूएनएल में कार्य के दौरान दुर्घटना में संविदा कर्मी की मृत्यु

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल)...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

हिंदपीढ़ी में कई गाड़ियों में तोड़फोड़

Khabar365newsरांची। राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में देर रात असामाजिक तत्वों...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

धान रोपनी की तैयारी में जुटे MLA राजेश कच्छप

Khabar365newsरांची। खिजरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश कच्छप का सादगी भरा अंदाज...