Jharkhand

*उचरिंगा के ग्रामीण डैम पर्यटन क्षेत्र में अपने हक अधिकार नाव परिचालन को लेकर प्रखंड अंचल कार्यालय में विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के पतरातु उचरिंगा से प्रखंड अंचल कार्यालय तक आज विस्थापित ग्रामीणों ने पतरातु डैम पर्यटन क्षेत्र में अपने हक अधिकार नाव परिचालन शुरू करने को लेकर सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष द्वारा मोटर साईकिल जुलूस निकालीं गई जो प्रखंड अंचल कार्यालय,पतरातू में पहुंच कर धरना प्रदर्शन करते हुए अंचलाधिकारी को पांच सुत्रीय ज्ञापन सौंपा गया जिसमें नाव परिचालन शुरू कर अधिकार दी जाए, झारखंड सरकार के गाइड लाइन के तहत स्थानीय विस्थापित को पर्यटन क्षेत्र में बहाल की जाए। डैम परिसर में पार्किंग का जिम्मेवारी हम विस्थापितों को सौंपा जाए। पर्यटकों के सुविधा के लिए जो सटाल बनाएं गई है उन सभी स्टोलो को हम विस्थापित ग्रामीणों को आवंटित किया जाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता एम रहमान और संचालन रंजीत बेसरा, योगेंद्र यादव के द्वारा किया गया।

ज्ञात हो कि डैम परिसर में नाव परिचालन जगह को लेकर तीन महीने पुर्व जमकर विवाद हुई थी जिसके बाद यहां अभी तक नाव का परिचालन बंद है।वहीं पूरे मामले पर प्रथम पक्ष ताला टांड नेतुआ मेलानी के पुराने कमेटी का कहना है हम लोग पिछले बीस वर्षों से अपने रोजी-रोटी के लिए डैम परिसर में नाव परिचालन करते आ रहे हैं और हमारे कमेटी में उचरिंगा के ग्रामीण क्षेत्र से आठ सदस्यों को रखा गया है इसके अलावा भी डैम परिसर क्षेत्र में उचरिंगा के ग्रामीण नाव परिचालन कर रहे हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों से उचरिंगा के ग्रामीणों को कुछ लोगों द्वारा अपने निजी स्वार्थ के कारण गुमराह करके डैम परिसर में विवाद की गई थी और अब विरोध प्रदर्शन का खेल कर रहे हैं जो पतरातु वासियों और प्रशासन को भी अच्छी तरह पता है। प्रशासन इस मामले पर सही पूर्वक जांच पड़ताल कर समस्या का समाधान निकालें हमलोग साथ हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandRamgahRamgarh

बिमल बुधिया अग्रवाल सम्मेलन के रामगढ़ जिला संयोजक नियुक्त।

Khabar365newsझारखंड प्रांतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष संदीप मुरारका व महामंत्री अभिषेक...

BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पीवीयूएनएल में कार्य के दौरान दुर्घटना में संविदा कर्मी की मृत्यु

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल)...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

हिंदपीढ़ी में कई गाड़ियों में तोड़फोड़

Khabar365newsरांची। राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में देर रात असामाजिक तत्वों...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

धान रोपनी की तैयारी में जुटे MLA राजेश कच्छप

Khabar365newsरांची। खिजरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश कच्छप का सादगी भरा अंदाज...