Jharkhand

प्रखण्ड विकास पदाधिकारी गुंजन कुमारी सिंहा के अध्यक्षता में जन्म मृत्यु निबंधन से संबंधित समीक्षात्मक बैठक संपन्न

Share
Share
Khabar365news

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने किसी भी स्वास्थ्य केंद्र में जन्मे हुए बच्चों को 24 घंटे के अंदर जन्म प्रमाण पत्र देने का दिया निर्देश

हज़ारीबाग: सदर प्रखंड के सभाकक्ष में बृहस्पतिवार को प्रखण्ड विकास अधिकारी गुंजन कुमारी सिन्हा के अध्यक्षता में जन्म मृत्यु पंजीकरण से संबंधित प्रखण्ड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक हुई।

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि जन्म-मृत्यु निबंधन एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसके माध्यम से जनसंख्या एवं अन्य योजना के लिए कार्य किया जाता है अत: ऐसे दस्तावेजों का सही रहना आवश्यक है।

बैठक के दौरान प्रखण्ड में जनवरी से दिसंबर 2022 तक के जन्म निबंधन की प्रखंडवार समीक्षा की गई। बताया गया कि नगर परिषद व नगर पंचायत में प्रतिवेदनों का निबंधन करते हुए जन्म प्रमाण पत्र 520बनाया जा चुका है। वहीं जनवरी 2023 में कुल प्राप्त 200 प्रतिवेदन के आलोक में शत प्रतिशत रजिस्ट्रेशन करते हुए जन्म प्रमाण पत्र बनाया गया है।

मृत्यु निबंधन की समीक्षा करते हुए पाया गया कि माह जनवरी से दिसंबर 2022 तक 130 मृत्यु निबंधन प्रतिवेदित का सीआरएस पोर्टल में ऑनलाइन मृत्यु निबंधन किया जा चुका है। वहीं माह जनवरी 2023 में 70 मृत्यु निबंधन प्रतिवेदित के आलोक में शत प्रतिशत निबंधन करते हुए मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया गया है।
बैठक में बताया कि जन्म- मृत्यु का पंजीकरण ऑनलाइन भी किया जा सकता है। ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोग नजदीकी पंचायत में जाकर पंचायत सचिव से निबंधन प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं एवं शहरी क्षेत्र में नगर परिषद-निगम में जाकर जन्म – मृत्यु निबंधन प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने लोगों को फर्जी जन्म मृत्यु रजिस्ट्रेशन से बचने की अपील की
उन्होंने कहा कि केवल मान्यता प्राप्त कार्यालयों व कर्मियों के हाथों ही निबंधन कराएं अन्यथा ठगी का शिकार हो सकते हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने इस संबंध में जिला सांख्यिकी पदाधिकारी को पंचायत कार्यालय एवं संबंधित भीड़ भाड़ वाले स्थानों के बाहर इस उक्त प्रमाण पत्र के निबंधन के संबंध में समुचित जानकारी का दीवार लेखन करने का निर्देश दिया। साथ ही लोगों को जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र के रजिस्ट्रेशन करवाने की महत्ता के बारे में जागरूक करने की भी बात कही।

बैठक में प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष राजीव कुमार मेहता, स्वास्थ्य प्रभारी अमरेश कुमार, सीडीपीओ, प्रखंड के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, स्वास्थ्य सहिया, 20 सूत्री उपाध्यक्ष अजीत कुमार मेहता, प्रखंड के सभी पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchi

UP में झारखंड BJP नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी,

Khabar365newsरांची। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में विक्रम शर्मा के कार्यालय की तलाशी

Khabar365newsजमशेदपुर। निखार हत्याकांड की जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने जमशेदपुर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

2.5 लाख तक आय वाले परिवारों के बच्चों को निजी स्कूलों में 25% सीटों पर मिलेगा दाखिला

Khabar365newsरांची। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के लिए निजी स्कूलों...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 50 वर्षीय महेंद्र चंद्रवंशी की मौत

Khabar365newsगढ़वा। जिले में सड़क हादसे में 50 वर्षीय महेंद्र चंद्रवंशी की मौत...