Uncategorized

वार्षिकोत्सव के अवसर पर भव्य पूजा अनुष्ठान हुआ संपन्न

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग : दक्षिणी शिवपुरी हजारीबाग में स्थित माँ काली मंदिर की वार्षिकोत्सव के अवसर पर आचार्य जगदीश दास सहित ग्यारह विद्वतगण के द्वारा विधि विधान से पूजा संपन्न कराया गया पूजा में मुख्य यजमान के रूप में प्रशांत कुमार प्रधान, प्रभात कुमार प्रधान शामिल हुए पूजन के अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार से गुंजमान हुआ शिवपुरी मंदिर के पहले वर्षगांठ के अवसर पर माता रानी को छप्पन भोग लगाया गया साथ ही साथ महाप्रसाद का वितरण किया गया वहीं महिलाओं के द्वारा कीर्तन किया गया संध्या में महाआरती किया गया वर्षगांठ के अवसर पर शिवपुरी सहित हजारीबाग के विभिन्न क्षेत्रों से आये हजारों श्रद्धालुओं ने पूजा पाठ किया ज्ञात हो की बीते वर्ष आज ही के दिन मां काली के मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ की पूर्णाहुति हुई थी, दक्षिणी शिवपुरी में स्थित मंदिर में 10 महाविद्या, शिव परिवार, पंचमुखी हनुमान, बटुक भैरव, मां दुर्गा, राम दरबार, नवग्रह सहित दर्जनों देवी-देवताओं की प्रतिमा को स्थापित किया गया था प्राणप्रतिष्ठा के बाद से दक्षिणी शिवपुरी काली मंदिर आस्था का प्रतिक बन गया जहाँ प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु माता के दरबार में हाजरी लगाते हैं पूजा प्रभारी व प्रसाद वितरण दायित्व का निर्वहन अमर कुमार सिन्हा मिताली रश्मि प्रधान ने निभाया, काली पूजा समिति अध्यक्ष प्रभात कुमार प्रधान में कहा की हर आयोजन में शिवपुरीवासिओं का अतुलनीय योगदान रहता है और इसीतरह का सहयोग और एकरूपता होनी चाहिए क्यों की शिवपुरी मुहल्ला नहीं बल्कि एक परिवार है पहले वर्षगांठ पर काली पूजा समिति के संरक्षक मोहर दास ने कहा की माँ काली मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के बाद यहाँ पूजा करने के बाद एक अलग अनुभूति का अहसास होता है मानो माँ स्वयं मंदिर में विराजमान हो अपने संतानो को आशीर्वाद दे रही हो काली पूजा समिति संरक्षक प्रो डॉ प्रदीप कुमार प्रधान ने कहा प्राण प्रतिष्ठा के बाद से शिवपुरी का निरंतर विकास हो रहा है जो मां काली के असीम अनुकंपा का प्रतिफल है मंदिर में आयोजित होने वाले विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में महिलाओं की भागीदारी शत-प्रतिशत रहती है जो एक सशक्त समाज के लिए उदाहरण है सप्ताह में तीन दिन स्थानीय महिलाओं के द्वारा मंदिर प्रांगण में कीर्तन अपने आप में मिशाल है जो अपने पारिवारिक दायित्वों का निर्वाहन करते हुए धार्मिक कार्यों के लिए समय निकालती हैं वहीं काली पूजा समिति संरक्षक शंकर प्रसाद अम्बष्ठा ने कहा की मंदिर की स्थापना के बाद से ही शिवपुरीवासिओं के लिए मंदिर आस्था का प्रतीक बन गया है जिससे मोहल्ले के हर एक घर के हर एक सदस्यों का आत्मिक जुड़ा हो गया है मंदिर के रखरखाव और साफ-सफाई अपने आप में एक मिसाल है मौके पर अजय कुमार, सतीश ठाकुर, संजय कुमार, अशोक सिन्हा, रमेश चंद्र शर्मा , अजय कुमार सिन्हा, सहित समस्त शिवपुरी के सैकड़ो महिला व पुरुष उपस्थित थे |

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
Uncategorized

भुरकुंडा सीसीएल हॉस्पिटल गेट स्थित सड़क हादसे में एक महिला की मौत

Khabar365newsरामगढ़ जिले के भुरकुंडा सीसीएल हॉस्पिटल गेट स्थित सड़क किनारे चल रही...

Uncategorized

हजारीबाग में रिटायर्ड शिक्षक पर दो राउंड फायरिंग,

Khabar365newsहजारीबाग। जिले में एक रिटायर्ड शिक्षक पर फायरिंग की घटना से हड़कंप...

Uncategorized

जी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय,इचाक में एस.आई.आर. विषय पर सेमिनार का आयोजन।

Khabar365newsजी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय, इचाक द्वारा एस.आई.आर. विषय पर एक दिवसीय शैक्षणिक सेमिनार...