Uncategorized

डुमरौन में 63 केवीए के नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन, झामुमो केंद्रीय सदस्य सुनील शर्मा की पहल से गांव में पहुंचेगी रोशनी

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग : जिले ईचाक प्रखंड के डुमरौन गांव में लंबे समय से चली आ रही बिजली समस्या के समाधान की दिशा में मंगलवार को पहल की गई। गांव में 63 केवीए के नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन झामुमो केंद्रीय सदस्य सुनील शर्मा ने फीता काटकर किया। नया ट्रांसफार्मर लगाए जाने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से बिजली की समस्या के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। नए ट्रांसफार्मर के चालू होने से बिजली आपूर्ति में सुधार की उम्मीद जगी है। ग्रामीणों ने इसके लिए पहल करने वालों के प्रति आभार जताया। मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य सुनील शर्मा ने कहा कि ग्रामीणों के लिए यह सिर्फ नया ट्रांसफार्मर नहीं, बल्कि उम्मीद, सुविधा और बेहतर भविष्य की नई रोशनी है। ग्रामीणों की खुशी और उनके चेहरों पर आई मुस्कान ही जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज उठाना हमारा कर्तव्य और उनकी समस्याओं का समाधान कराना हमारा संकल्प है। क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठाई जाती रहेगी। उद्घाटन कार्यक्रम में मुखिया मनोज मेहता, पंचायत समिति सदस्य संतोष कुमार मेहता, प्रमुख प्रतिनिधि सिकंदर कुमार दास, सुनील मेहता, संतोष मेहता, संजय मेहता, विजय मेहता, मिथलेश मेहता, पवन मेहता, अशोक मेहता, अब्दुल सत्तार, असरफ अंसारी, मो खुस्तार रजा,मो हामिद रजा, शाने अहमद,मो साजिद अंसारी, गुड्डू अंसारी, मो रियाज, मो सद्दाम,मो जाबिर, मो अंसार अली, सऊद आलम, इजराइल मियां सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
Uncategorized

भुरकुंडा सीसीएल हॉस्पिटल गेट स्थित सड़क हादसे में एक महिला की मौत

Khabar365newsरामगढ़ जिले के भुरकुंडा सीसीएल हॉस्पिटल गेट स्थित सड़क किनारे चल रही...

Uncategorized

हजारीबाग में रिटायर्ड शिक्षक पर दो राउंड फायरिंग,

Khabar365newsहजारीबाग। जिले में एक रिटायर्ड शिक्षक पर फायरिंग की घटना से हड़कंप...

Uncategorized

जी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय,इचाक में एस.आई.आर. विषय पर सेमिनार का आयोजन।

Khabar365newsजी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय, इचाक द्वारा एस.आई.आर. विषय पर एक दिवसीय शैक्षणिक सेमिनार...

Uncategorized

जी.एम.इंटर महाविद्यालय में क्यूज प्रतियोगिता का आयोजन।

Khabar365news हजारीबाग : जी .एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में एस.आई.आर. (S.I.R.) विषय...