हजारीबाग

आरोग्यम कुणाल महिला एवं शिशु अस्पताल के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 75 लोगों की हुई जांच

Share
Share
Khabar365news

मनोकामना नाथ मंदिर परिसर में लगा स्वास्थ्य शिविर, जांच के साथ निःशुल्क दवाएं और चिकित्सकीय परामर्श भी मिला

हजारीबाग,: दीपूगढ़ा स्थित मनोकामना नाथ मंदिर परिसर में मंगलवार को एचजेडबी आरोग्यम कुणाल महिला एवं शिशु अस्पताल के सौजन्य से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे 75 लोगों ने निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं दवाओं का लाभ उठाया। स्वास्थ्य शिविर में महिलाओं के साथ पुरुषों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच कराई।
शिविर के दौरान मरीजों की प्राथमिक स्वास्थ्य जांच के तहत रक्तचाप एवं रक्त शर्करा की जांच की गई। इसके बाद चिकित्सकों ने मरीजों से उनकी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों की जानकारी लेते हुए आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। जांच के दौरान जिन मरीजों को दवाओं की आवश्यकता पाई गई, उन्हें शिविर में ही निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं।
शिविर में प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. एस. कुमारी तथा सामान्य चिकित्सक डॉ. पल्लवी ने अपनी सेवाएं दीं। चिकित्सकों ने मरीजों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, संतुलित खान-पान अपनाने और बीमारी के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि किसी भी स्वास्थ्य समस्या को लंबे समय तक टालना उचित नहीं है। समय रहते जांच और सही चिकित्सकीय परामर्श लेने से कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव संभव है।
अस्पताल के निदेशक हर्ष अजमेरा ने कहा कि “समाज के हर वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सेवा पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से लोगों को प्रारंभिक स्तर पर अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी मिलती है और विशेषज्ञ चिकित्सकों से उचित परामर्श भी प्राप्त होता है। आने वाले समय में भी जरूरत के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे।”
वहीं अस्पताल की प्रशासक जया सिंह ने कहा कि “समय पर जांच और चिकित्सकीय परामर्श से स्वस्थ जीवन की राह आसान होती है। कई बीमारियां शुरुआती दौर में सामान्य लक्षणों के रूप में सामने आती हैं, जिन्हें लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसे शिविर स्वास्थ्य जांच के साथ लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का भी महत्वपूर्ण माध्यम हैं।”
स्वास्थ्य शिविर के आयोजन में मनोकामना नाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह एवं सचिव उगेश्वर प्रसाद का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शिविर के सफल संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई।
शिविर में स्वास्थ्य जांच कराने पहुंचे लोगों ने निःशुल्क जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श और दवाएं उपलब्ध कराने की पहल की सराहना की। लोगों ने कहा कि मंदिर परिसर में इस तरह के स्वास्थ्य शिविर आयोजित होने से आसपास के लोगों को अपने घर के नजदीक ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल रहा है। लोगों ने भविष्य में भी ऐसे शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाने की उम्मीद जताई।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
हजारीबाग

16 घंटे से अंधेरे में हजारीबाग! चक्रवाती मौसम ने खोली बिजली व्यवस्था की पोल

Khabar365newsकहीं पोल गिरे, कहीं तार टूटे, कई इलाकों में बिजली गुल; पर्याप्त...

हजारीबाग

गिद्दी पुलिस की सक्रियता से तमिलनाडु से सकुशल बरामद हुई गुमशुदा विवाहिता

Khabar365news आवेदन मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस, तकनीकी शाखा की मदद से...

हजारीबाग

चरही पैक्स चुनाव का बिगुल बजा, 30 अक्टूबर को मतदान व विशेष आमसभा

Khabar365news अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन, निर्वाचन पदाधिकारी शौकत सरवर की सक्रियता...

हजारीबाग

24 घंटे में चोरीकांड का उद्भेदन, लैपटॉप-मोबाइल बरामद

Khabar365news कटकमदाग पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोर गिरफ्तार, थाना प्रभारी सरोज...