हजारीबाग

हजारीबाग के कई इलाकों में कल 7 घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति लोहसिंगना पावर सब-स्टेशन में खराब ब्रेकर की जगह लगेगा नया ब्रेकर

Share
Share
Khabar365news


हजारीबाग: हजारीबाग शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। 12 अगस्त 2026, बुधवार को लोहसिंगना 33/11 के.वी. पावर सब-स्टेशन में 11 के.वी. लोहसिंगना फीडर के खराब ब्रेकर को हटाकर नया ब्रेकर लगाने का कार्य किया जाएगा।
सहायक विद्युत अभियंता, हजारीबाग शहरी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तकनीकी कार्य के कारण सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
इससे शिवपुरी, लोहसिंगना रोड, रामनगर, कदमा रोड, शिवदयाल नगर एवं विष्णुपुरी क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभाग ने संबंधित उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले अपने आवश्यक विद्युत संबंधी कार्य पूरे कर लें और बिजली कटौती के दौरान सहयोग बनाए रखें।
राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ब्रेकर बदलने का कार्य विद्युत व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, सुदृढ़ एवं विश्वसनीय बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। कार्य पूरा होने के बाद यथाशीघ्र विद्युत आपूर्ति सामान्य करने का प्रयास किया जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
हजारीबाग

16 घंटे से अंधेरे में हजारीबाग! चक्रवाती मौसम ने खोली बिजली व्यवस्था की पोल

Khabar365newsकहीं पोल गिरे, कहीं तार टूटे, कई इलाकों में बिजली गुल; पर्याप्त...

हजारीबाग

गिद्दी पुलिस की सक्रियता से तमिलनाडु से सकुशल बरामद हुई गुमशुदा विवाहिता

Khabar365news आवेदन मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस, तकनीकी शाखा की मदद से...

हजारीबाग

चरही पैक्स चुनाव का बिगुल बजा, 30 अक्टूबर को मतदान व विशेष आमसभा

Khabar365news अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन, निर्वाचन पदाधिकारी शौकत सरवर की सक्रियता...

हजारीबाग

24 घंटे में चोरीकांड का उद्भेदन, लैपटॉप-मोबाइल बरामद

Khabar365news कटकमदाग पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोर गिरफ्तार, थाना प्रभारी सरोज...