हजारीबाग। कटकमसांडी-पेलावल थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पेलावल थाना पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। थाना प्रभारी बिट्टू रजक के नेतृत्व में पुलिस की तत्परता और सक्रिय कार्रवाई से पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कांड संख्या 174/26 के तीन नामजद प्राथमिकी अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पेलावल थाना कांड संख्या 174/26, दिनांक 13 नवंबर 2026, धारा 303(2)/3(5) बीएनएस के तहत दर्ज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गदोखर गांव के तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में नसीम अंसारी (26 वर्ष), पिता शमीम अंसारी, दिलशाद अंसारी (21 वर्ष), पिता अलरखू तथा आयुष कुमार उर्फ चोहन (करीब 22 वर्ष), पिता प्रकाश पासवान, तीनों निवासी गदोखर, थाना कटकमसांडी, जिला हजारीबाग शामिल हैं।
पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार करने के बाद दिनांक 14 नवंबर 2026 को आवश्यक पुलिस सुरक्षा एवं रक्षित दल के साथ माननीय न्यायालय में उपस्थापन के लिए भेज दिया।
इस कार्रवाई से पेलावल थाना प्रभारी बिट्टू रजक की सक्रियता, तत्परता और अपराध के मामलों में गंभीरता से कार्रवाई करने की कार्यशैली सामने आई है। उनके नेतृत्व में थाना पुलिस की लगातार सक्रियता से यह संदेश स्पष्ट है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध पुलिस नियमानुसार सख्त कार्रवाई के लिए तत्पर है। स्थानीय स्तर पर पुलिस की ऐसी कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।





Leave a comment