Home Jharkhand छठ महापर्व को लेकर रामगढ़ के 48 छठ घाटों पर तैयारियाँ लगभग पूर्ण, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
JharkhandRamgahRamgarh

छठ महापर्व को लेकर रामगढ़ के 48 छठ घाटों पर तैयारियाँ लगभग पूर्ण, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

Share
Share

रामगढ़ । झारखंड । रामगढ़ में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर रामगढ़ जिले में तैयारियाँ लगभग पूर्ण कर ली गई हैं। उपायुक्त, रामगढ़ श्री ऋतुराज के निर्देशानुसार एवं उनके द्वारा लगातार की जा रही समीक्षा और अनुश्रवण के फलस्वरूप रामगढ़ नगर परिषद एवं रामगढ़ छावनी परिषद क्षेत्र के छठ घाटों पर आवश्यक व्यवस्थाएँ अंतिम चरण में हैं।

रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के अंतर्गत 38 एवं रामगढ़ छावनी परिषद क्षेत्र के अंतर्गत 10, कुल 48 छठ घाटों पर साफ-सफाई एवं आधारभूत संरचना से संबंधित कार्य कराए गए हैं। नगर परिषद, रामगढ़ द्वारा सभी 38 छठ घाटों एवं उनके आसपास के क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाते हुए कचरे का उठाव एवं स्वच्छता संबंधी कार्य कराए जा रहे हैं। वहीं छावनी परिषद द्वारा भी अपने क्षेत्राधीन घाटों पर आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं। घाटों का निर्माण एवं मरम्मत, अप्रोच रोड का निर्माण एवं मरम्मत तथा चेंजिंग रूम की व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक कार्य लगभग पूर्ण कर लिए गए हैं।

उपायुक्त, रामगढ़ द्वारा स्वयं विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया गया। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों, नगर परिषद, छावनी परिषद, पूजा समितियों एवं अन्य हितधारकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

औद्योगिक प्रतिष्ठानों की सामाजिक सहभागिता

इस वर्ष छठ महापर्व की तैयारियों में एक विशेष पहल करते हुए रामगढ़ के आसपास स्थित औद्योगिक प्रतिष्ठानों को घाटवार टैगिंग के माध्यम से सामाजिक कार्यों से जोड़ा गया है। इसके तहत संबंधित प्रतिष्ठानों को आवंटित छठ घाटों पर साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण एवं आवश्यक व्यवस्थाओं में सहयोग हेतु प्रेरित किया गया है। इस पहल में प्रमुख रूप से माँ छिन्नमस्तिका सीमेंट एंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड, आलोक स्टील इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड, सीसीएल अरगड्डा एवं दयाल स्टील्स लिमिटेड सहित अन्य औद्योगिक प्रतिष्ठान सहभागिता कर रहे हैं।

सुरक्षा के दृष्टिकोण से आवश्यकतानुसार छठ घाटों पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जा रही है। जलाशयों एवं संवेदनशील स्थलों पर गोताखोरों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी, ताकि किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके। इसके अतिरिक्त अधिक भीड़-भाड़ वाले घाटों पर संबंधित पूजा समितियों को पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से लगातार सुरक्षा संबंधी घोषणाएँ करने का निर्देश दिया गया है। श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से बचने एवं निर्धारित सुरक्षित सीमा के भीतर ही पूजा-अर्चना करने के लिए जागरूक किया जाएगा।

जिला प्रशासन, रामगढ़ द्वारा नगर परिषद, छावनी परिषद, पूजा समितियों एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों के समन्वय से छठ महापर्व को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं।

*जिला प्रशासन, रामगढ़ की ओर से सभी छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं से अपील की जाती है कि वे छठ घाटों पर स्वच्छता बनाए रखें तथा पूजा सामग्री एवं अन्य अपशिष्ट निर्धारित स्थानों पर ही डालें। जलाशयों में निर्धारित सुरक्षित सीमा का पालन करें और प्रशासन एवं पूजा समितियों द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का अनुपालन करें। सभी के सामूहिक सहयोग से लोक आस्था का यह महापर्व शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सकेगा।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

छठ महापर्व को लेकर कटिया पुत्रियां नदी की साफ-सफाई का विशेष अभियान चलाया गया

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के...

JharkhandRanchi

झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस पर “रन फॉर क्लीनलीनेस” का आयोजन

दिनांक 15 नवंबर 2026 (रविवार) समय सुबह 7:00 बजे मार्ग बापू वाटिका,...

JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू स्टीम कॉलोनी: चर्चित दशरथ बाबा का नहाय-खाय संपन्न, इस बार लगेगा 2051 सूप का अर्घ्य

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रेलवे स्टीम कॉलोनी के चर्चित दशरथ...