Home Jharkhand झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस पर “रन फॉर क्लीनलीनेस” का आयोजन
JharkhandRanchi

झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस पर “रन फॉर क्लीनलीनेस” का आयोजन

Share
Share

दिनांक 15 नवंबर 2026 (रविवार) समय सुबह 7:00 बजे

मार्ग बापू वाटिका, मोरहाबादी से अल्बर्ट एक्का चौक, रांची

स्वच्छता का संकल्प लें — दौड़ें, जुड़ें, स्वच्छ बनाएँ:- जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रांची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री

झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस के पावन अवसर पर राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन रांची द्वारा “रन फॉर क्लीनलीनेस” विशेष स्वच्छता दौड़ का आयोजन किया जा रहा है।

झारखण्ड की मिट्टी से जुड़ने, स्वच्छता के प्रति सामूहिक संकल्प लेने और राज्य के प्रति प्रेम एवं जिम्मेदारी को व्यक्त करने का माध्यम

यह दौड़ सिर्फ एक शारीरिक गतिविधि नहीं है, बल्कि झारखण्ड की मिट्टी से जुड़ने, स्वच्छता के प्रति सामूहिक संकल्प लेने और राज्य के प्रति प्रेम एवं जिम्मेदारी को व्यक्त करने का माध्यम है। राज्य स्थापना दिवस पर नागरिकों को स्वच्छता अभियान से जोड़ने तथा “स्वच्छ झारखण्ड-स्वस्थ झारखण्ड” की भावना को मजबूत करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम विवरण

  • दिनांक: 15 नवंबर 2026 (रविवार)
  • समय: सुबह 7:00 बजे
  • मार्ग: बापू वाटिका, मोरहाबादी से अल्बर्ट एक्का चौक, रांची

सभी वर्गों के नागरिकों — युवा, परिवार, छात्र-छात्राएँ, अधिकारी, कर्मचारी एवं आम जनता — को इस दौड़ में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाता है। सभी प्रतिभागियों से अनुरोध हैं कि वे समय से पहले पहुँचकर दौड़ में शामिल हों और स्वच्छता का संदेश फैलाएँ।

“आइए, झारखण्ड की मिट्टी से जुड़े, दौड़ें और स्वच्छता का संदेश फैलाएँ। यह सिर्फ दौड़ नहीं, बल्कि हमारे राज्य के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी का प्रतीक है। एक साथ दौड़ें, एक साथ स्वच्छ बनाएँ।”

स्वच्छता केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि जनसहभागिता से ही संभव

स्वच्छता केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि जनसहभागिता से ही संभव है। राज्य स्थापना दिवस जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर यह दौड़ नागरिकों को स्वच्छता के प्रति सक्रिय रूप से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बनेगी।

सभी इच्छुक प्रतिभागियों से अनुरोध है कि वे निर्धारित समय पर बापू वाटिका, मोरहाबादी पहुँचें और इस ऐतिहासिक अवसर पर स्वच्छता के संकल्प के साथ दौड़ में शामिल ।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

छठ महापर्व को लेकर कटिया पुत्रियां नदी की साफ-सफाई का विशेष अभियान चलाया गया

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के...

JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू स्टीम कॉलोनी: चर्चित दशरथ बाबा का नहाय-खाय संपन्न, इस बार लगेगा 2051 सूप का अर्घ्य

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रेलवे स्टीम कॉलोनी के चर्चित दशरथ...

JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू स्टीम कॉलोनी: दामोदर नदी छठ घाट पर बना अस्थाई पुल, व्रतियों को मिली बड़ी राहत

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु स्टीम कॉलोनी स्थित दामोदर नदी छठ...