Home Jharkhand विश्व हिंदू परिषद ने भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर उन्हें किया नमन।
JharkhandRanchi

विश्व हिंदू परिषद ने भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर उन्हें किया नमन।

Share
Share

विश्व हिंदू परिषद द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के 151वीं जयंती पर राजधानी रांची के बिरसा चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के झारखंड प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र ने कहा भगवान बिरसा मुंडा झारखंड के अमर बलिदानी स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने जीवन पर्यंत अंग्रेजों से युद्ध किया। वे राष्ट्रभक्त के साथ-साथ समाज सुधारक भी थे। उन्होंने अंग्रेज मिशनरियों के षड्यंत्र को समझा तथा जनजाति समाज को धर्मांतरण के विरोध में जागृत करते हुए उनके धर्म एवं संस्कृति की रक्षा करने का भी काम किया। शौर्य के साथ-साथ वे सामाजिक समरसता के भी प्रतीक थे। आज उनके जयंती पर संपूर्ण देश में जनजातीय गौरव दिवस मनाया जा रहा है इस अवसर पर जनजातीय वीरों, वीरांगनाओं के अमूल्य योगदान का स्मरण करते हुए विश्व हिंदू परिषद उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करती है।
भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख श्री कृष्ण कुमार झा, महानगर अध्यक्ष श्री कैलाश केसरी ,उपाध्यक्ष श्री गोपाल पारीक, महानगर मंत्री श्री योगेश खेडवाल, प्रचार प्रसार प्रमुख श्री अनिल तिवारी, माधव नगर के उपाध्यक्ष श्री सुभाशीष चटर्जी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
प्रकाश रंजन
प्रांत प्रचार प्रसार प्रमुख
विश्व हिंदू परिषद, झारखंड

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगभारत

मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का डीईओ ने किया निरीक्षण,

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत चल रहे सुपर चेकिंग कार्य का...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगभारत

अंधविश्वास में मासूम की हत्या का आरोप, मौसी समेत तीन गिरफ्तार

अंधविश्वास और कथित सिद्धि प्राप्ति के चक्कर में एक मासूम बच्ची की...