
जामताड़ा, 15 नवंबर 2026: धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस के पावन अवसर पर रविवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जामताड़ा के परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जामताड़ा जिले के पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने भगवान बिरसा मुंडा के अदम्य साहस, संघर्ष, बलिदान तथा जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने, उनके आदर्शों एवं विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर सभी ने धरती आबा के संघर्षपूर्ण जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनके योगदान को नमन किया और झारखंड की गौरवशाली पहचान एवं विरासत को बनाए रखने का संदेश दिया।





Leave a comment