Jharkhand

आईसेक्ट विश्वविद्यालय व कृषि विज्ञान केंद्र, नवादा के बीच हुआ एमओयू

Share
Share
Khabar365news

कृषि क्षेत्र में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए प्रशिक्षण व शोध में होगा मददगार

हजारीबाग। आईसेक्ट विश्वविद्यालय, हजारीबाग व कृषि विज्ञान केन्द्र नवादा, बिहार के बीच मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) किया गया। आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कृषि विभाग के विद्यार्थी अब कृषि विज्ञान केन्द्र, नवादा में रूरल एग्रीकल्चर वर्क एक्सपीरियंस (रावे) के साथ साथ अपने शोध कार्यों को भी बढ़ावा दे सकेंगे। एमओयू के लिए कृषि विज्ञान केंद्र से आए वरीय वैज्ञानिक डॉ रंजन कुमार सिंह का आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कृषि विभाग डीन डॉ अरविंद कुमार द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। विश्वविद्यालय में कृषि संबंधित कोर्सों की जानकारी प्राप्त करने के बाद श्री सिंह आईसेक्ट विश्वविद्यालय में संचालित कृषि गतिविधियां देखकर काफी खुश हुए और विश्वविद्यालय के स्नातक व परास्नातक के विद्यार्थियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कृषि क्षेत्र को लेकर भविष्य में करियर की संभावनाओं के बारे में विद्यार्थियों को बताया। इसके बाद मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) पर आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद व वरीय वैज्ञानिक एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के विभागाध्यक्ष डॉ रंजन कुमार सिंह ने समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए। हस्ताक्षर के बाद कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने कहा कि इस एमओयू से विश्वविद्यालय एवं कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा छात्र कल्याण, शोधकार्य व किसानों के हित में कार्य किए जाएंगे। वहीं विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पीके नायक ने कहा कि दोनों संस्थानों के एमओयू से कृषि क्षेत्रों व शोध कार्यों में विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा, जो उनके बेहतर भविष्य के लिए जरूरी है। मौके कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ रंजन कुमार सिंह, आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पीके नायक, कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद, कृषि विभाग डीन डॉ अरविंद कुमार के अलावा डीन एडमिन डॉ एसआर रथ, कृषि विभाग के प्रभात किरण, डॉ सत्य प्रकाश विश्वकर्मा व प्रिया कुमारी मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

पीवीयूएनएल में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत स्वच्छता शपथ का आयोजन

Khabar365newsरिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातु(पीवीयूएनएल) में परियोजना कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में...

JharkhandpatratupatratuRamgarhआस्थाधर्म-कर्म

अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिनों ने रखा व्रत

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु महिलाओं का सौभाग्‍य कामना से रखा...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

शनि मंदिर समिति ने शनि जयंती और शनि अमावस्या धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू स्थित जयनगर गांव स्थित शनि...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

NEET में छात्रों को मिलेगा 15 मिनट अतिरिक्त समय

Khabar365newsNEET-UG परीक्षा रद्द होने के बाद केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय ने...