JharkhandRanchi

11 वां वेतन समझौता मे बढ़े हुए वेतन एवं एरियर के संभावित कटौती के खिलाफ एन के एरिया मे संयुक्त मोर्चा की जोरदार बैठक

Share
Share
Khabar365news

डकरा : एनके एरिया डकरा के बीआईपी सभगार मे बीएमइस,एचएमएस, एटक सीटू एवं इंटक से संबंध यूनियनों के संयुक्त मोर्चा की एक बैठक हुई।बैठक की अध्यक्षता ललन प्रसाद सिंह,एवं संचालन शैलेश कुमार ने किया। ज्ञात हो कि कोयला मजदूरों का 11 वां वेतन समझौता सम्पन्न हो चुका है,जिसका बढ़ा हुआ वेतन जुलाई माह से मिलना भी शुरु हो चुका है,और एरियर का भी भुगतान हो चुका है।इस संबंध मे कुछ कनीय अधिकारी जब्बल पुर ,उच्च न्यालय मे एक मामला दायर किये थे ,जिसमे कहा गया था कि डी पी ई(डिपार्मेंट ऑफ पब्लिक सेक्टर इंटरप्राइज) के नियम के अनुसार कर्मचारियों का वेतन अधिकारियों से ज्यादा नही होना चाहिए, इसी आधार पर माननीय जब्बलपुर उच्च न्यालय ने एक आदेश पारित कर कर्मचारियों के 11 वां वेतन समझौता को ख़ारिज कर दिया। इस आदेश से कोयला कर्मचारियों का ११ वां वेतन समझौता मे बढ़ा हुआ वेतन और इसका एरियर सारा पैसा रिकभरी की स्थिति में आ गई है । इस स्थिति से निपटने के लिए कोयला उद्योग मे कार्यरत सभी केंद्रीय श्रम संगठन पूरे हिंदुस्तान के कोयला उद्योग मे 5 से 7 अक्टूबर को तीन दिवसीय हड़ताल का घोषणा किये है।तथा पूरे देश के क्षेत्रीय कार्यालयों पर दिनांक 3 अक्टूबर को विशाल प्रदर्शन का निर्णय लिए है।इसी के अलोक मे एनके एरिया के संयुक्त मोर्चा ने आज बीआईपी सभगार डकरा मे बैठक कर कल से सभी परियोजनाओं एवं सर्विस यूनिटो मे गेट मीटिंग करने का निर्णय लिया है, साथ ही प्रबंधन के बिभिन्न फोरम पर ऑफिसर एसोशियेशन के प्रतिनिधित्व का बिरोध किया है।गेट मीटिंग का कार्यक्रम इस प्रकार है।
दिनांक 21 सितंबर को केडीएच कारगील में 22 सितंबर को रोहिणी 23 सितंबर को डकरा ,आरआर सॉप ,सीएचडी उसके बाद सभी सर्विस यूनिटो एवं कार्यालयों मे जनसम्पर्क अभियान चलाया जाएगा।आज के बैठक मे सीसीएल सीकेएस ( बी एम एस) से मनोज कुमार रजक,अमर भूषण सिंह,गोबिंद महतो,पी के पाठक,राम स्वरूप राम,आर के एम यू, (एच एम एस) से सुनील कुमार सिंह,जिआउल् हसन खान,सी एम यू (एच एम एस) मिथिलेश कुमार सिंह,ध्वजा राम धोबी,एस एन सिंह,रामा उरांव,प्रधान मुंडा, बिनोद सतनामी,रमेश कुमार सिंह,एन सी ओ ई ए (सीटू)से बरून कुमार गोराई, उदय कुमार सिंह, किशुन महतो,राजेंद्र लोहार,लालचंद लोहार,रामाकांत मिश्रा,यू सी डब्ल्यू यू(एटक) से प्रेम कुमार,कृष्णा चौहान,दिनेश भर,इंटक से अजय कुमार सिंह,ए जे के एस एस (एटक) से हरेंद्रसिंह, कन्हाई पासी, मो सज्जाद,जगदीश चौहान,बी सी के यू,(सीटू)से रतिया गंझु,इरफ़ान खान,जे सी एम यू(सीटू) से रंथू उरांव,जगरनाथ महतो सहित दर्जनों युनियन पदाधिकारी एवं मजदूर उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandRanchi

हेमंत अहीर को मिला कुड़मालि में गोल्ड मेडल

Khabar365newsरात में सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी, दिन में पढ़ाई कर हासिल किया...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

युवाओं के सेवा भाव से ही राष्ट्र का निर्माण संभव डॉ कुमार मनोज

Khabar365newsपीटीपीएस कॉलेज में एनएसएस का स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया।...

BreakingjamshedpurJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में केनरा बैंक में दिनदहाड़े डकैती, कर्मियों को बंधक बनाकर लूट

Khabar365newsजमशेदपुर। गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केनरा बैंक में गुरुवार को दिनदहाड़े डकैती...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू के कोतो पंचायत में बारिश के बीच भी दिखा करम पर्व का भारी उत्साह, मांदर की थाप पर थिरके ग्रामीण

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के ग्राम पंचायत कोतो...