Jharkhand

*कटिया काली मंदिर स्थित विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में पीवीयूएनएल के विस्थापित प्रभावितों की बैठक की गई।*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के पतरातु कटिया काली मंदिर स्थित विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में आज पीवीयूएनएल के विस्थापित प्रभावितों की बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता आदित्य नारायण प्रसाद एवं संचालन प्रदीप महतो वा कौलेश्वर महतो के संयुक्त में हुई।* आज के बैठक में कहा गया कि बिना नियमावली के निर्माणाधीन पावर प्लांट में पी वी यू एन एल प्रबंधन द्वारा गुप चुप तरीके से स्थाई प्रकृति के काम में विस्थापित प्रभावितों के जगह बाहर के लोगों की नियुक्ति के चलते सभी गांवों में आक्रोश बढ रहा है । आज के बैठक के माध्यम से प्रबंधन को स्पष्ट कहा गया कि विस्थापित प्रभावितों के हक अधिकार का बन्दर बांट करना बन्द किया जाए । निर्माणाधीन प्लांट से यहाँ के विस्थापित प्रभावितों की उम्मीद जुडी हुई है, हमारी उम्मीदों में पानी फेरने का काम न करें । शीघ्र विस्थापित प्रभावितों के नियुक्ति का नियमावली बना कर सार्वजनिक किया जाए। अब तक यू पी एल अथवा पी वि यू एन एल के माध्यम से कहां-कहां के लोगों की स्थाई नियुक्ति की गई उसे भी प्रबंधन सार्वजनिक करे। वोकेशनल ट्रेनिंग का व्यवस्था किया जाए, ताकि स्किल्ड – अनस्किल्ड का बहाना ना रहे। यदि प्रबंधन द्वारा इस पर अविलंब संज्ञान लेकर ठोस पहल नहीं किया गया तो विस्थापित प्रभावितों का धैर्य टूट जाएगा और नाकाबंदी आंदोलन करने के लिए वि प्र सं मोर्चा बाध्य हो जाएगा । निर्णय लिया गया कि व्यापक आंदोलन करने हेतु अब प्रत्येक टोला और मोहल्ला में बैठक कर तैयारी किया जाएगा । आज के बैठक में चर्चा करते हुए कहा गया कि सी एस आर के माध्यम से गांव में काम बाहर के ठेकेदारों से करवाना बहुत बडा गलत कदम है। ऐसा कर पी वि यू एन एल में बाहरियों को प्रश्रय दिया जा रहा है , मोर्चा इसका घोर विरोध करता है, इस पर तत्काल रोक लगाया जाए । यहाँ के लोग यदि सक्षम हैं तो बाहरियों का यहाँ जरुरत नहीं है । यदि प्रबंधन इस पर रोक नहीं लगाया तो मोर्चा बाहर से आए ठेकेदारों को खदेडने का काम करेगा। आज के बैठक में मुख्य रूप से श्री कुमेल उरांव, श्री राजा राम प्रसाद, भुवनेश्वर महतो, अब्दुल क्यूम अंसारी, किशोर कुमार महतो,अलीम अंसारी, प्रिय नाथ मुखर्जी, नन्दकिशोर महतो, अशोक महतो, मनु मुन्डा, सुरेश साव, रमेश महतो, छोटू करमाली, प्रेम मुण्डा, प्रकाश कुमार, अजय,कुलेश मुन्डा, रिन्कू देवी, बिना देवी, रमीज इकबाल, राजेश महतो, बिजय उरांव, रन्थु राम, असलम इकबाल, गोपाल महतो, स्यूब अंसारी, विकास गिरी, संजय गुरु आदि उपस्थित हुए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchi

UP में झारखंड BJP नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी,

Khabar365newsरांची। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में विक्रम शर्मा के कार्यालय की तलाशी

Khabar365newsजमशेदपुर। निखार हत्याकांड की जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने जमशेदपुर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

2.5 लाख तक आय वाले परिवारों के बच्चों को निजी स्कूलों में 25% सीटों पर मिलेगा दाखिला

Khabar365newsरांची। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के लिए निजी स्कूलों...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 50 वर्षीय महेंद्र चंद्रवंशी की मौत

Khabar365newsगढ़वा। जिले में सड़क हादसे में 50 वर्षीय महेंद्र चंद्रवंशी की मौत...