Jharkhand

आचार्य धीरेंद्र शास्त्री पधारे सांसद डॉ. निशिकांत दुबे के घर, कैंसर रोगियों के लिए करने जा रहे बड़ा नेक काम

Share
Share
Khabar365news

बाबा बागेश्वर धाम सरकार के नाम से विख्यात आचार्य धीरेंद्र शास्त्री रविवार को दिल्ली स्थित गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे के आवास पर पहुंचे। इसके जानकारी सांसद ने X पर पोस्ट करके दी है। इसी के साथ डॉ निशिकांत दुबे ने बाबा बागेश्वर धाम सरकार के एक नेक काम की भी जानकारी दी है, जिससे समाज में फैली एक बड़ी बीमारी से छुटकारा दिलाने का काम किया जायेगा। साथ ही बाबा बागेश्वर आदिवासियों की भी एक गंभीर समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए प्रयासरत हैं। डॉ निशिकांत दुबे ने अपने पोस्ट में लिखा

‘आज आचार्य धीरेंद्र शास्त्री जी/बाबा बागेश्वर जी दिल्ली आवास पधारे । बाबा बागेश्वर जी अपने धाम पर आदिवासी समाज, गरीब परिवारों के लिए बड़े कैंसर अस्पताल तथा आदिवासी समाज में व्याप्त सीकल सेल अनिमीया जैसी गंभीर बीमारी के ख़ात्मे के लिए रिसर्च सेंटर बनाने जा रहे हैं। पिछड़े इलाक़ों में यह केंद्र स्थापित करना,ग़रीबों के प्रति उनकी आत्मीयता का प्रकटीकरण है @bageshwardham’

बता दें कि बाबा बागेश्वर धाम समाज के लिए एक नेक काम करने जा रहे हैं। बागेश्वर धाम सरकार ने टीकमगढ़ आयोजित कथा के दौरान बड़ी घोषणा की थी। बाबा ने कहा कि बुंदेलखंड के आसपास कैंसर हॉस्पिटल का निर्माण किया जाएगा। इस हॉस्पिटल का निर्माण देश-विदेश में फैले बागेश्वर धाम बालाजी के सेवादारों के तुलसी पत्र (दान-दक्षिणा) से किया जाएगा। बागेश्वर धाम सरकार ने बताया 2029 में ये कैंसर हॉस्पिटल बनकर तैयार होगा। इसके अलावा बाबा बागेश्वर आदिवासी समाज में व्याप्त सिकल सेल अनिमिया जैसी गंभीर बीमारी के खात्मे के लिए भी प्रयासरत हैं। इसके भी निदान के लिए वह रिसर्च सेंटर की स्थापना के लिए प्रयासरत हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingjamshedpurJharkhandझारखंडब्रेकिंग

734 करोड़ के GST-ITC फर्जीवाड़े में ED का बड़ा एक्शन,

Khabar365newsजमशेदपुर। 734 करोड़ रुपये के कथित GST-ITC फर्जीवाड़े से जुड़े मामले में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मिड-डे मील के बाद 48 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Khabar365news[स्थान]। मध्याह्न भोजन खाने के बाद करीब 48 बच्चों की तबीयत बिगड़ने...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

15 साल से अधूरा पुल, ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में एक पुल का निर्माण करीब 15 साल से अधूरा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

झारखंड भवन की लिफ्ट में फंसा पूर्व सांसद का परिवार, 6 बेहोश

Khabar365newsनई दिल्ली। दिल्ली स्थित झारखंड भवन में लिफ्ट खराब होने से पूर्व...