BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अग्निवीर भर्ती 2027 नोटिफिकेशन जारी – ऑनलाइन आवेदन 1 अप्रैल तक

Share
Share
Khabar365news

अग्निवीर भर्ती भारत सरकार की भारतीय रक्षा मंत्रालय द्वारा 14 जून 2022 को लागू की गई थी, जिसमें सशस्त्र बलों सेना, नौसेना और वायुसेना में युवा जवानों को अग्निवीर के रूप में चार साल की सेवा के लिए भर्ती किया जाता है। अब अग्निवीर भर्ती वर्ष 2027  के लिए आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस, रांची ने ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। बताते चलें कि इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी 13 फरवरी 2026 से 1 अप्रैल 2026 तक अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। वहीं, सेना की ओर से स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित तिथी के भीतर ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे, इसलिए अभ्यर्थी अंतिम समय का इंतजार न करें। बताते चलें कि यह भर्ती प्रक्रिया अविवाहित पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जा रही है। वहीं, आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस के तरफ से उम्मीदवारों को आवेदन करते समय सभी आवश्यक विवरण सावधानीपूर्वक और सही ढंग से भरने की सलाह दी गई है, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की त्रुटि या अस्वीकृति की स्थिति उत्पन्न न हो।

आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस के तरफ से निकाले गए रिक्रूटमेंट में साफ कहा गया है कि गलत या अपूर्ण जानकारी देने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है। भर्ती से संबंधित विस्तृत अधिसूचना, पात्रता मानदंड, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चिकित्सीय मानक तथा चयन प्रक्रिया से जुड़ी सभी जानकारियां ‘जॉइन इंडियन आर्मी’  की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। वहीं, अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ लें और सुनिश्चित करें कि वे सभी निर्धारित शर्तों को पूरा करते हैं। जानकारी के मुताबिक, सेना भर्ती कार्यालय ने यह भी कहा है कि कई बार अंतिम दिनों में वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक के कारण तकनीकी समस्याएं

उत्पन्न हो सकती हैं। ऐसे में उम्मीदवार समय रहते अपना पंजीकरण पूरा कर लें, ताकि किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सके। अग्निवीर योजना के तहत चयनित युवाओं को निर्धारित अवधि के लिए भारतीय सेना में सेवा का अवसर मिलेगा। यह भर्ती युवाओं के लिए देश सेवा के साथ-साथ अनुशासन, कौशल और व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण अवसर मानी जाती है। वहीं, इच्छुक अभ्यर्थियों को नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपडेट देखते रहने की सलाह दी गई है, ताकि किसी भी बदलाव या नई सूचना से वे खुद को अवगत रख सकें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

5 दिन बैंकिंग की मांग पर कर्मचारियों का धरना, अक्टूबर में अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

Khabar365newsनई दिल्ली। सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग...

BreakingJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

Cashback और APK के जरिए साइबर ठगी, जामताड़ा में 5 आरोपी गिरफ्तार

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह पहुंचीं DGP तदाशा मिश्रा, सुदिव्य सोनू को श्रद्धांजलि देकर जताया शोक

Khabar365newsगिरिडीह। झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा गिरिडीह पहुंचीं और दिवंगत मंत्री सुदिव्य...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कानपुर में रजिस्ट्री कार्यालयों पर सन्नाटा, अदालतों में भी कामकाज प्रभावित

Khabar365newsकानपुर। कानपुर में रजिस्ट्री का काम प्रभावित होने से लोगों को परेशानी...