JharkhandpatratupatratuRamgarhRanchi

अंबा प्रसाद ने विष्णुगढ़ घटना को लेकर महामहिम राज्यपाल से की मुलाकात

Share
Share
Khabar365news

महामहिम राज्यपाल से अंबा प्रसाद ने की महिला आयोग को क्रियाशील बनाने का अनुरोध

विष्णुगढ़ घटना के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होना पुलिस प्रशासन की नाकामी, महामहिम से अनुरोध है कि व्यक्तिगत हस्तक्षेप करें-अंबा प्रसाद

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

हजारीबाग जिला अंतर्गत विष्णुगढ़ में विगत दिनों पूर्व हुई विभत्स घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद हजारीबाग जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं करने व आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं करने के मामले को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने राज्य के महामहिम राज्यपाल श्री संतोष गंगवार से मुलाकात की।

महामहिम राज्यपाल से मुलाकात के दौरान पूर्व विधायक ने ज्ञापन सौंपकर पुलिस प्रशासन के नाकामी को देखते हुए अपराध के अनुसंधान को सीबीआई को सौंपने तथा पीड़ित परिवार को मुआवजा और पुनर्वासन सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने इस दौरान राज्यपाल महोदय से राज्य मे महिला आयोग को सक्रिय बनाने का भी अनुरोध किया है।

अंबा प्रसाद ने महामहिम राज्यपाल को अवगत कराते हुए कहा कि यह घटना दिल्ली के निर्भया कांड से भी दर्दनाक एवं घृणित है, पुलिस प्रशासन की नाकामी व असंवेदनशीलता आम लोगों की सुरक्षा पर सवालिया निशान है। पुलिस प्रशासन द्वारा आम लोगों के हित में कोई कार्य नहीं किया जा रहा है।

पूर्व विधायक ने महामहीम राज्यपाल को पत्र लिखकर इस घटना पर व्यक्तिगत हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि विष्णुगढ़ थाना अंतर्गत कांड संख्या 42/2026 में मृतका (पीड़िता) के साथ हुए जघन्य अपराध के इतने दिन बीत जाने के बाद भी हजारीबाग पुलिस अपराधियों का कोई सुराग लगाने में विफल रही है। यह स्थिति जिला पुलिस प्रशासन की कार्यकुशलता पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करती है। महिला सम्मान और सुरक्षा का वादा करने वाली राज्य सरकार से जनता न्याय की आस लगाए बैठी है। हजारीबाग पुलिस की वर्तमान कार्यशैली से ऐसा प्रतीत होता है कि या तो वे इस संवेदनशील मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं, या फिर वास्तविक तथ्यों को उच्च स्तर तक पहुँचने से रोका जा रहा है। यह अत्यंत चिंताजनक है कि इतने जघन्य अपराध के दोषियों का पता लगाने में भी पुलिस अब तक असमर्थ रही है। ऐसी व्यवस्था से आम जनमानस का भरोसा डगमगा रहा है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक अंबा ने इस प्रकरण में अविलंब व्यक्तिगत हस्तक्षेप करते हुए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने, कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले हजारीबाग पुलिस अधीक्षक का स्थानांतरण कर उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही करने, संबंधित डीएसपी (DSP) एवं विष्णुगढ़ थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उचित जाँच करने, मामले की गंभीरता और स्थानीय पुलिस की विफलता को देखते हुए, इस कांड का अनुसंधान CBI से कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने समेत पीड़िता के परिवार को मुआवजा एवं पुनर्वास प्रदान करने का अनुरोध किया है। महामहिम राज्यपाल महोदय ने पूर्व विधायक अंबा प्रसाद की बातों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए आवश्यक दिशा निर्देश देने का भरोसा दिलाया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveBreakingDelhiJharkhandNew Delhiझारखंडदिल्लीब्रेकिंगरांची

24 अक्टूबर को देशभर में बैंक बंद, जानें RBI का नियम

Khabar365newsनई दिल्ली: देशभर में आज, 24 अक्टूबर 2026 को बैंक शाखाएं बंद...

ActiveBiharBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

गोरखपुर में गोड़धोइया नाले के दोनों ओर बनेगी सड़क,

Khabar365newsगोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में गोड़धोइया नाले के दोनों किनारों पर...

ActiveBiharBreakingJharkhandPatnaझारखंडबिहारब्रेकिंगरांची

बिहार में 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

Khabar365newsपटना: बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती सिस्टम का असर बिहार...