JharkhandpatratupatratuRamgarh

महिला आयोग की स्थापना हो-अंबा प्रसाद

Share
Share
Khabar365news

राज्य में महिला आयोग नहीं होने से महिलाओं को अपना अधिकारों के लिए करना पड़ता है संघर्ष-अंबा प्रसाद

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक
पतरातु | अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक अंबा प्रसाद में राज्य सरकार से जल्द से जल्द महिला आयोग की स्थापना करने की मांग की है. अंबा प्रसाद ने इस मामले को अति गंभीर बताते हुए माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालय से भी हस्तक्षेप कर महिला आयोग की स्थापना हेतु आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया है।

विदित हो कि कई राज्यों में महिला आयोग का गठन अभी तक नहीं हुआ है, जिससे महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर कार्रवाई में देरी और पीड़िताओं को न्याय पाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

अंबा प्रसाद का कहना है कि आयोग की अनुपस्थिति में महिलाओं के हक की लड़ाई कमजोर पड़ जाती है और शिकायतों का निपटारा समय पर नहीं हो पाता। मैं एक महिला जनप्रतिनिधि होने के नाते भी अपने हक अधिकार पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं जब एक जनप्रतिनिधि की यह स्थिति है तो आम महिलाओं की स्थिति क्या होगी इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

अंबा ने कहा कि आयोग की स्थापना न होने से न केवल न्याय प्रणाली प्रभावित होती है, बल्कि समाज में महिलाओं के प्रति भय और असुरक्षा का माहौल भी बढ़ता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
Ramgarh

पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान के लिए संसद में गूँजेगी आवाज: मनीष जायसवाल

Khabar365newsरामगढ़ हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के रामगढ़ की ऐतिहासिक धरती पर पतरातु के...

BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू पुलिस ने पिस्टल के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । पतरातू थाना पुलिस को पिस्टल के...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

अखिल झारखंड श्रमिक संघ की बैठक चिल्ड्रेन पार्क में की गई

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु अखिल झारखंड श्रमिक संघ की बैठक...

CrimeJharkhandLohardaga

विवाहित महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारण स्पष्ट नहीं

Khabar365newsरिपोर्ट/ ब्यूरो सद्दाम खान लोहरदगा । लोहरदगा जिले से एक दुखद खबर...