BreakingJharkhandRamgarhझारखंडब्रेकिंग

मां की डांट से नाराज होकर युवती ने दामोदर पुल से लगाई छलांग

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ : रामगढ़ जिले के नईसराय स्थित दामोदर पुल पर मंगलवार को एक युवती ने अचानक नदी में छलांग लगा दी। हालांकि, पुल के पास मौजूद लोगों ने उसे बचा लिया। युवती का नाम कोमल कुमारी है। बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद और मां की डांट से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया। वहां मौजूद लोगों ने जब उसे छलांग लगाते देखा तो तुरंत शोर मचाया और कुछ लोग नदी किनारे उतरकर उसे बाहर निकालने में सफल रहे। घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी स्थिति स्थिर है।

बताया जा रहा है कि कोमल पारिवारिक विवाद को लेकर मानसिक तनाव में थी। दोपहर वह घर से निकली और सीधे दामोदर पुल पर पहुंच गई। वहां खड़ी होकर कुछ देर तक वह नदी की ओर देखती रही, फिर कूद गई। उसी समय पुल से गुजर रहे कुछ लोगों ने यह देखा और बिना देर किए मदद के लिए दौड़े। स्थानीय लोगों की सूझबूझ से युवती को पानी से बाहर निकाला गया और उसकी जान बच गई। 

रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय ने बताया कि युवती ने स्वीकार किया है कि उसने मां की डांट से नाराज होकर यह कदम उठाया था। पुलिस ने युवती और उसके परिजनों से बातचीत की और उन्हें समझाया कि ऐसे हालात में संवाद सबसे जरूरी होता है, न कि आत्महत्या जैसा कदम। थाना प्रभारी ने कहा कि युवती अब सुरक्षित है और परिवार के पास है। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगलोहरदगा

लोहरदगा में अपराधियों का तांडव,

Khabar365newsलोहरदगा। जिले में देर रात बेखौफ अपराधियों ने एक कंस्ट्रक्शन साइट को...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

CNG भरते समय पाइप फटा, पेट्रोल पंप कर्मी की मौत

Khabar365newsजमशेदपुर। शहर में CNG रिफिलिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया।...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मंत्री शिल्पी ने CM डीके शिवकुमार को बांधी राखी,

Khabar365newsबेंगलुरु। रक्षाबंधन के मौके पर मंत्री शिल्पी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

MMDR बिल के खिलाफ सड़क से संसद तक लड़ेंगे

Khabar365newsरांची। कांवरिया सेवा शिविर के समापन समारोह में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह...