झारखंडब्रेकिंग

दुमका में महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में बाबूलाल मरांडी ने पुलिस को जल्द कार्रवाई का दिया निर्देश 

Share
Share
Khabar365news

दुमका : दुमका जिले के काठीकुंड थाना क्षेत्र में एक 32 वर्षीय महिला का अर्धनग्न शव बरामद हुआ है। महिला रविवार दोपहर स्नान करने के लिए नदी गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। सोमवार को उसका शव झाड़ियों में मिला। आशंका है कि उसके साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस मामले में दुमका पुलिस को जल्द कार्रवाई कर दोषियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है।

बाबूलाल मरांडी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर कहा कि दुमका में हुई दिल दहला देने वाली घटना ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कल जब सरकार बजट पर वाहवाही लूटने का प्रयास कर रही थी, तब दुमका जिले के काठीकुंड थाना क्षेत्र में एक विवाहित महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई। चार बच्चों के सिर से उनके मां का साया उठ गया। आखिर कब तक महिलाओं को ऐसी बर्बरता का शिकार होना पड़ेगा? मंईयां योजना की आड़ में सरकार कब तक अपने महिला विरोधी चेहरे को छिपाते रहेगी? उन्होंने दुमका पुलिस को दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उपायुक्त के नाम व तस्वीर का दुरुपयोग कर बनाई फर्जी WhatsApp ID, प्रशासन ने किया सतर्क

Khabar365newsपाकुड़। उपायुक्त श्रीमती मेघा भारद्वाज के नाम एवं तस्वीर का दुरुपयोग कर...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

अशोक बड़ाईक ने सरकार से की मांग,

Khabar365newsरांची। JPSC-JSSC समेत विभिन्न भर्ती और परीक्षा संबंधी मुद्दों को लेकर आंदोलनरत...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

14वीं JPSC जांच में CID की बड़ी कार्रवाई,

Khabar365newsरांची। 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में कथित गड़बड़ी के...

BreakingChatraJharkhandचतराझारखंडब्रेकिंग

चतरा में कथित अपराध के आरोपी की भीड़ ने ली जान

Khabar365newsचतरा। झारखंड के चतरा जिले में कथित अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी...