JharkhandPoltical

*बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने दी क्रिसमस की शुभकामनाएं* *भुरकुंडा के कैथलिक आश्रम चर्च में आयोजित क्रिसमस गैदरिंग में शामिल ही विधायक अंबा*

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट: मंसूर खान ब्यूरो चीफ रामगढ़

रामगढ़ जिले के भुरकुंडा स्थित बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने क्षेत्रवासियों को क्रिसमस की बधाई व शुभकामनाएं दी। कैथलिक आश्रम चर्च भुरकुंडा मे आयोजित क्रिसमस गैदरिंग में पहुंचकर विधायक ने ईसाई धर्मावलंबियों को क्रिसमस के शुभ अवसर पर शुभकामना देते हुए कहा कि प्रभु यीशु ने संपूर्ण मानव जाति के कल्याण के लिए सत्य, प्रेम,करुणा और क्षमा का मार्ग दिखाया। उन्होंने कहा कि शांति सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत बनाने में मसीही समाज का महत्वपूर्ण योगदान है। हम सभी को प्रभु ईसा मसीह के रास्ते पर चलने की आवश्यकता है।अंबा प्रसाद ने कहा कि हर धर्म दूसरों को भलाई करने का संदेश देता है, हम सभी का यह मकसद होना चाहिए कि हम लोग एक दूसरे का ध्यान रखें और सुख एवं दुख की घड़ी में एक दूसरे का सदैव साथ दें। क्रिसमस का यह पावन पर्व भी हमें यही संदेश देता है।मौके पर मुख्य रूप से पल्ली पुरोहित फादर किशोर टोप्पो, फादर .अरुण मंजीत लकडा,फादर बरनाबस खलखो,फादर किशोर टोप्पो,फादर मरियानुस तिग्गा,सिस्टर अग्नेस् बेक,सिस्टर रेखा,सिस्टर सुमंती टोप्पो,सिस्टर निलिमा कुजूर,सिस्टर सरोज,सिस्टर कुसुम,पात्रिक मिंज,इरेनियुस गिद्ध,जोसेफ ओडेया,प्रीतम तिग्गा,अनिल लकडा,अमृतलाल जॉनसन लकडा समेत कई लोग मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

सीएचसी पतरातू में CARE HMIS सेवा शुरू, स्वास्थ्य सेवाओं में डिजिटल बदलाव की नई शुरुआत

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रामगढ़ जिले के सीएचसी पतरातू में...

CrimeJharkhandPakur

न्यायालय की रोक बेअसर, अमड़ापाड़ा में ‘हफ्ता राज’ का साम्राज्य! बांसलोई नदी की छाती चीरकर दिन-रात बालू की लूट

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा प्रखंड से...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड–बंगाल में हुआ 650 करोड़ रूपये का कोयला घोटाला,

Khabar365newsईडी ने झारखंड और पश्चिम बंगाल की सीमा पर चल रहे कोयला...