झारखंडब्रेकिंग

BIT मेसरा के छात्र को मिला 1.45 करोड़ का पैकेज, संस्थान का अब तक का सबसे बड़ा ऑफर

Share
Share
Khabar365news

रांची के बीआईटी मेसरा के छात्र निडूमोल लक्ष्मी नारायण राव ने इतिहास रच दिया है। उन्हें अमेरिका की क्लाउड सिक्योरिटी कंपनी ‘रुब्रिक’ ने 1.45 करोड़ रुपये सालाना पैकेज पर नौकरी का ऑफऱ दिया है। यह पैकेज अब तक बीआईटी मेसरा के किसी भी छात्र को नहीं मिला था। निडूमोलू 2021-2025 बैच के कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के छात्र हैं। वह विशाखापत्तनम के रहने वाले हैं। निडूमोलू ने बताया कि उन्होंने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई अपने गृह नगर में ही की और फिर बीआईटी मेसरा में दाखिला मिला। उनकी मां सराकरी नौकरी में हैं और पिता बिजनेस करते हैं। उनकी एक बड़ी बहन हैं। 

निडूमोल शुरू से ही आईटी और तकनीकी क्षेत्र में रुचि रखते थे। वर्तमान में वे Artificial Intelligence Markup Language (AIML) पर काम कर रहे हैं और इसी क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि इसी तकनीक से जुड़ी रिसर्च और प्रोजेक्ट्स पर काम करते हुए उन्हें यह बड़ा ऑफर मिला है। बीआईटी मेसरा के प्लेसमेंट ऑफिसर ने बताया कि निडूमोलू को पहले माइक्रोसॉफ्ट से भी ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने रुब्रिक कंपनी को चुना। वे पहले से ही वहां 6 महीने की इंटर्नशिप कर रहे थे। उनके परफॉर्मेंस से प्रभावित होकर कंपनी ने उन्हें 1.45 करोड़ रुपये के पैकेज पर नियुक्त किया है। अच्छी बात यह है कि उनकी पोस्टिंग बेंगलुरु में ही होगी। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंगरांची

पाकुड़ होटल में ठहरे मालदा जिला परिषद के 24 सदस्य, बंगाल पुलिस पहुंची तो विवाद

Khabar365newsपाकुड़। पाकुड़ के एक होटल में पश्चिम बंगाल के मालदा जिला परिषद...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में युवक पर कैंची से हमला, जेल से छूटे आरोपी पर आरोप

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में एक युवक पर कैंची से हमला किए जाने का...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

वियतनाम हादसे में जान गंवाने वाले राजा-विनय का पार्थिव शरीर आज झारखंड पहुंचेगा

Khabar365newsझारखंड। वियतनाम में हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले झारखंड के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगसाहिबगंज

साहिबगंज में बाबूलाल मरांडी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां,

Khabar365newsसाहिबगंज। भाजपा नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने साहिबगंज...